: बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिरा, 5 की मौत: रात भर ट्रक के नीचे दबे रहे, बचाओ-बचाओ की लगाते रहे आवाज, 9 लोग थे सवार
Chhattisgarh Kawardha borewell truck fell into 60 feet deep ditch 5 dead: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। ग्राम पंचायत अगरपानी के चाटा गाँव के पास एक मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। मामला कुकदुर थाना क्षेत्र का है।
11 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने बोरवेल वाहन को खाई में गिरा देखा। उन्होंने थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक का मलबा हटाया तो देखा कि लोग दबे हुए हैं। ट्रक के नीचे दबे कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। घायलों को कुकदुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ से उन्हें कवर्धा रेफर कर दिया गया है। सीएम साय ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के नाम
- गजेंद्र राम (उम्र 30 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर
- सुभाष राम (उम्र 25 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर
- हरीश (उम्र 19 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर
- देवधर (उम्र 45 वर्ष), जशपुर
- राज (50 वर्ष) तमिलनाडु
ट्रक के नीचे दबे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बोरवेल वाहन संख्या TN 88 D 1702 शहडोल से बेमेतरा जा रहा था, तभी चांटा थाना कुकदुर गाँव के पास ब्रेक फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 6 घायलों को कुकदुर अस्पताल भेजा गया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ दो घायलों की मौत हो गई।
खाई में बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। जानकारी के अनुसार, ट्रक बोरवेल खनन सामग्री से भरा हुआ था।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन