: भीड़ ने महिला पुलिस अधिकारी को लात-घूंसों से पीटा, VIDEO: मतपेटी लूटने की कोशिश, सरपंच प्रत्याशी की हार के बाद समर्थकों ने की मारपीट
हार से संतुष्ट नहीं थी प्रत्याशी, किया हंगामा
पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद पुसवाड़ा में प्रत्याशी रुखमणी कोसम हार से संतुष्ट नहीं थी और उसके समर्थक भड़क गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज किया गया।
स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रही पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से ग्रामीण और भड़क गए, जिसके कारण ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।
मतपेटी छीनने का प्रयास मुख्य कारण
पीठासीन अधिकारी अशोक गोटे ने कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए बताया कि पराजित प्रत्याशी के कार्यकर्ता पहले से ही उग्र थे और मतपेटी छीनने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की मदद से लौटते समय भी वाहनों को घेरकर मतपेटी छीनने का प्रयास किया गया। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
7 से 8 पुलिसकर्मी घायल हुए
पुलिसकर्मियों के अनुसार भीड़ ने पुसावंड तक उनका पीछा किया। पुसावंड के अन्य ग्रामीणों द्वारा रोकने पर भीड़ शांत हुई। इस हमले में 7 से 8 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार शाम को कुछ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि लाठीचार्ज में ग्रामीण घायल हुए हैं। उनके अनुसार लाठीचार्ज के कारण कई लोगों के सिर फूट गए, किसी के हाथ फूट गए तो किसी के पैर टूट गए। लाठीचार्ज के दौरान एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा गया। इसी कारण ग्रामीण उग्र हो गए।
40 से 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
डीएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि उग्र हुए ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोतवाली की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पूरी होते ही चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन