: कांकेर लोकसभा सीट की EVM की होगी जांच: कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर चुनाव आयोग का फैसला, भाजपा के भोजराज नाग 1884 वोटों से जीते थे
इनमें छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट का नाम भी शामिल था। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने कांकेर के 3 विधानसभा क्षेत्रों संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर जांच के आदेश दिए हैं। इनमें संजारी बालोद के 2 बूथ और बाकी के 1-1 बूथ शामिल हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा: कैबिनेट मीटिंग में CM साय को सौंपा रिजाइन लेटर, जानिए कौन बन सकतें हैं संसदीय कार्यमंत्री ?
ऐसा पहली बार हो रहा है...
यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने ईवीएम की जांच के लिए गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन 4 जून को होने वाली मतगणना से पहले 1 जून को आयोग की ओर से आई थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि नतीजे घोषित होने के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाला उम्मीदवार ईवीएम जांच के लिए आवेदन कर सकता है।
‘समय से पहले, किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता’: इस्तीफे के बाद भावुक हुए बृजमोहन अग्रवाल, कहा- मोहन जनता के लिए वैसे ही काम करता रहेगा
इसके लिए आयोग ने ईवीएम जांच कराने के लिए 50 हजार रुपए का शुल्क तय किया है। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवार को नतीजों के 7 दिन के अंदर आवेदन करना होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने लगाया था ईवीएम बदलने का आरोप
कांकेर सीट से बेहद करीबी मुकाबले में हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने आरोप लगाया था कि 4 केंद्रों की ईवीएम बदली गई हैं। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। इसमें उन्होंने संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम की जांच की मांग की थी।
छत्तीसगढ़ में BJP विधायक के भतीजे को पीटा: पुलिस वर्दी में थे मारने वाले, ड्राइवर-कर्मचारी से मारपीट, कार में तोड़फोड़ की
बिरेश ठाकुर ने कहा था कि चुनाव आयोग को जवाब देना होगा कि मतदान के बाद एजेंट को दिए गए ईवीएम नंबर मतगणना के दिन कैसे बदल गए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिस ईवीएम में छेड़छाड़ का संदेह है, उसकी जांच की जा सकती है। इसलिए उन्होंने 4 ईवीएम की जांच के लिए आवेदन दिया है, जहां नंबर अलग-अलग थे।
बिरेश ठाकुर ने तत्कालीन कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि 16वें राउंड के बाद 2 घंटे तक मतगणना का कोई अपडेट नहीं दिया गया। बिरेश ने कांकेर कलेक्टर के मोबाइल डिटेल की जांच करने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि कलेक्टर को ऊपर से फोन आने लगे थे। अगर उनके कॉल डिटेल की जांच की जाए तो सब कुछ साबित हो जाएगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन