Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: शख्स ने एक नहीं 10 शादियां की, फिर 10वीं पत्नी को मार डाला: साड़ी चोरी के शक में हत्या कर जंगल में फेंका शव, पढ़िए आरोपी ने क्या कहा ?

शख्स ने एक नहीं 10 शादियां की, फिर 10वीं पत्नी को मार डाला: साड़ी चोरी के शक में हत्या कर जंगल में फेंका शव, पढ़िए आरोपी ने क्या कहा ?
Chhattisgarh Jashpur husband killed his 10th wife: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति ने अपनी दसवीं पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। आरोपी ने चावल, साड़ी और तेल चुराने के आरोप में पत्नी को पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी कुल 10 शादियां कर चुका है। पहली बीवी होने के बावजूद उसने 9 साल में नौ शादियां की थी। यह वारदात बगीचा थाना क्षेत्र के महुआपानी सुलेशा गांव की है। दरअसल, 20 अप्रैल को गांव के कोटवार ने रोपाक्यारी नाला के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। कोटवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की। शव की स्थिति देखकर अंदाज़ा लगाया गया कि महिला की मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत सिर पर वार के कारण हुई है। हत्या में पति का नाम सामने आया जांच में पता चला कि मृतका की पहचान ग्राम महुआपानी निवासी बसंती बाई के रूप में हुई। वो आरोपी ढुलू राम (45 वर्ष) की 10वीं पत्नी थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि घटना से पहले बसंती को आखिरी बार अपने पति के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर ढुलू राम को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी। शादी के दौरान चावल, साड़ी और तेल चुराकर आरोपी ढुलू राम ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम वह अपनी पत्नी बसंती बाई के साथ भतीजे की शादी में गया था। वहां जब शादी में चुमावन का कार्यक्रम चल रहा था तो उसी समय उसकी पत्नी घर से चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही थी। मां ने जब यह बात मुझे बताई। इससे मुझे गुस्सा आ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और नशे में धुत आरोपी ने गुस्से में आकर बसंती को पास के जंगल में ले जाकर पत्थर से उसका सिर कुचल कर उसे मार डाला। हत्या के बाद वह वहीं सो गया और सुबह उठकर शव को एक गड्ढे में छिपाकर फरार हो गया। पत्नी के रहते 9 साल में की नौ शादियां आरोपी ने बताया कि अब तक कुल 10 शादियां की हैं। बसंती उसकी 10वीं पत्नी थी, जिसके वो पिछले तीन साल से रह रहा था। आरोपी ने बताया कि पहली बीवी होने के बावजूद उसने 9 साल में नौ शादियां चुका है। पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। जिससे उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के और एक लड़की है। आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ढुलू राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन