: बड़ी मां ने कराया बेटी का रेप: कहा- अच्छा लड़का है, इससे शादी करा दूंगी, आरोपी ने जान से मारने दी धमकी
जानिए क्या है पूरी घटना
दरअसल, पिछले साल पीड़िता की बड़ी मां ने राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिग की पहचान हुई थी। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार-बार फोन करके घर बुलाती थी। इसी बीच 24 दिसंबर 2024 की रात करीब 11 बजे आरोपी फिर आया।
इस दौरान पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी। बगल के कमरे में उसकी बड़ी मां सो रही थी। अचानक आरोपी राहुल पीड़िता के कमरे में आ गया। पीड़िता के मना करने के बाद भी उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की बड़ी मां आरोपी का साथ देती रही
पीड़िता ने बताया कि सुबह जब उसने अपनी बड़ी मां को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि किसी को मत बताना, मैं तेरी शादी उससे करवा दूंगी। इसके बाद आरोपी युवक बार-बार घर आता रहा। वह नाबालिग को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी का साथ देती रही।
कैसे पकड़े गए आरोपी
पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की हरकतों से परेशान थी। इसी बीच वह घूमने के बहाने अपनी मौसी के घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने बताया कि राहुल नाम का लड़का लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह सुनकर वह दंग रह गई कि उसकी बड़ी मां भी उसका साथ देती है।
इसके बाद नाबालिग की मौसी ने 10 अप्रैल को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय भतीजी 7 अप्रैल को उसके घर आई और चुप थी। उसने भतीजी से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी।
पीड़िता की मौसी की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27) और पीड़िता की बड़ी मां (50) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन