: नशे में धुत शिक्षक लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचा, VIDEO: नशे की हालत में क्लास ली, फिर दुकान जाकर पी शराब
उन्हें नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस शिविर में शिक्षक सुरेंद्र कुमार मुंजानी ने भी हिस्सा लिया। इसके बावजूद शिक्षक नशा छोड़ना तो दूर, नशे की हालत में फिर से स्कूल पहुंचने लगा।
‘हमने थोड़ी सी पी रखी है’: छत्तीसगढ़ में नशे में धुत शिक्षक का VIDEO वायरल, DEO ने किया सस्पेंड
नशे में धुत शिक्षक ने गांव में मचाया उत्पात
शराबी शिक्षक ने स्कूल के बाहर शराब पी और गांव में ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। शिक्षक ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। नशे में धुत शिक्षक गांव की दुकान में फर्श पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे घर या स्कूल जाने को कहा लेकिन वह दुकान में ही लेटा रहा।
ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और स्कूल ले गए
इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़ लिया और किसी तरह उसे स्कूल ले गए। शिक्षक जब स्कूल पहुंचा तो वह बरामदे में सोने लगा। नशे में धुत शिक्षक को देखकर स्कूल के बच्चे डर गए। शिक्षक खुद कह रहा है कि शराब पीकर स्कूल आना ठीक नहीं है। प्रशिक्षण में भी यही हिदायत दी गई है कि शराब पीकर स्कूल नहीं आना चाहिए, लेकिन शराब की लत नहीं छूट रही।
नप गए छात्राओं को जेल भेजने की धमकी देने वाले DEO: छत्तीसगढ़ में शिक्षक की मांग पर की थी बदसलूकी, आवेदन देखकर भड़के थे
छात्रों ने कहा- शिक्षक नशे में छात्रों से मारपीट करता है
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादरो में छठी से आठवीं तक की पढ़ाई होती है। इस स्कूल में कुल 136 बच्चे पढ़ते हैं। नशे में धुत शिक्षक की हरकतों से बच्चे काफी परेशान हैं। बच्चों का कहना है कि शिक्षक सुरेन्द्र कुमार मुंजानी शराब पीकर स्कूल में बच्चों से मारपीट करता है। गाली-गलौज करता है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
स्कूल में मौजूद प्रधानपाठक ने भी बताया कि शिक्षक रोजाना शराब पीकर स्कूल आता है। समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है। जांच के बाद शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन