: 'हमने थोड़ी सी पी रखी है': छत्तीसगढ़ में नशे में धुत शिक्षक का VIDEO वायरल, DEO ने किया सस्पेंड
'अन्य लोग प्रशिक्षण में गए थे, इसलिए मुझे आना पड़ा'
मंगलवार को लब्जी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पौलुस तिर्की शराब पीकर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के सामने शिक्षक पौलुस तिर्की ने कहा कि उन्हें शराब पीकर नहीं आना चाहिए था, लेकिन स्कूल के एक शिक्षक को प्रशिक्षण में जाना था, इसलिए वे स्कूल आ गए।
बीईओ ने की जांच, शिक्षक हुआ सस्पेंड
मामले का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ तो कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर लखनपुर बीईओ प्रदीप राय जांच के लिए लब्जी स्कूल पहुंचे। जांच में प्रधानपाठक ने मंगलवार को पौलुस तिर्की के शराब पीकर आने की पुष्टि की।बयान में शिक्षक ने भी शराब पीना स्वीकार किया।
टीचर ने छात्र को जड़ा थप्पड़, कान का पर्दा फटा: संयुक्त संचालक ने शिक्षक को किया निलंबित, किसी को बताने पर स्कूल से निकालने दी थी धमकी
जांच प्रतिवेदन के आधार पर सरगुजा डीईओ अशोक सिन्हा ने सहायक शिक्षक (एलबी) को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित शिक्षक के इस व्यवहार को अशिष्ट और अशोभनीय माना गया है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय उदयपुर तय किया गया है।
स्कूल में पढ़ते हैं 38 बच्चे
लब्जी प्राथमिक शाला में विशेष जनजातीय समुदाय के 38 बच्चे पढ़ते हैं। यहां दो शिक्षक पदस्थ हैं। मंगलवार को नशे की हालत में पौलुस तिर्की इन बच्चों को अकेले पढ़ाते रहे। अपने बयान में पौलुस तिर्की ने यह भी कहा कि, हमें प्रशिक्षण में भी बताया गया है कि शराब पीकर स्कूल नहीं आना है। यह गलत है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन