: महुआ-अंग्रेजी शराब मिलाकर पीने से 2 दोस्तों की मौत: 3 दोस्तों ने पीने का बनाया था प्लान, फोन आने पर बची एक की गई जान
शाम को भी पी थी शराब
बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों ने शनिवार शाम को भी शराब पी थी। इसके बाद तीनों फिर गांव के नागर पुल के पास इकट्ठा हुए। यहां तीनों ने अपने-अपने पैग बनाए। इसी बीच सुखसागर सतनामी का मोबाइल बजा। ऐसे में सुखसागर कॉल अटेंड करने कुछ दूर चला गया।
KTM बाइक के लिए दोस्त की हत्या: 3 दोस्तों ने शराब के नशे में रची थी साजिश, कब्र से शव निकालने पर खुला राज
शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी
सुखसागर के चले जाने के बाद बंजारे और सांडे शराब पीते रहे। सुखसागर जब वापस लौटा तो दोनों दोस्तों ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। सुखसागर ने दोनों को घर छोड़ दिया। रात में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी अस्पताल बलौदा ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या, LIVE VIDEO: जन्मदिन के दिन ही मार डाला, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जब बलौदा पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो टीम अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही एफएसएल को बुलाया गया है, जिस स्थान पर वे शराब पी रहे थे, उसकी जांच की जा रही है। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन