: KTM बाइक के लिए दोस्त की हत्या: 3 दोस्तों ने शराब के नशे में रची थी साजिश, कब्र से शव निकालने पर खुला राज
पहचान न होने और सड़ने के कारण पुलिस ने शव को दफना दिया था। परिजनों के आने पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टिकेश्वर को आखिरी बार कंचनपुर निवासी नरेंद्र उर्फ बोनू सारथी के साथ देखा गया था। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह भाग चुका था।
मोबाइल नहीं मिलने पर 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या: जहर पीने के बाद दोस्तों से कहा था पिता को बता देना, आत्मानंद स्कूल का छात्र था
दोस्तों के साथ घूम रहा था टिकेश्वर
पुलिस को सूचना मिली कि 16 अक्टूबर को नरेंद्र, टिकेश्वर अपनी केटीएम बाइक पर सरायडीपा निवासी विजय चौहान और एक नाबालिग के साथ घूम रहे थे। 24 अक्टूबर को पुलिस ने विजय चौहान और नाबालिग को पकड़ा तो उन्होंने हत्या का राज उगल दिया। उन्होंने बताया कि केटीएम बाइक के लिए तीनों ने उसकी हत्या की।
नशे में बाइक हड़पने की साजिश
इसके बाद पुलिस ने 25 अक्टूबर को तराईमाल इलाके से नरेंद्र को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि 16 अक्टूबर को दोनों बाइक पर घूमने निकले थे। रास्ते में विजय और नाबालिग सरायडीपा में बैठकर घूमने चले गए।
MP में बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत: बाइक सवारों पर पलटा ओवरलोड़ ट्रक, सभी ने मौके पर ही तोड़ा दम
रोड़ोपाली होते हुए बांजीखोल जंगल में गए और चारों ने खूब शराब पी। फिर टिकेश्वर वहीं लेट गया। उस समय नरेंद्र ने टिकेश्वर से केटीएम बाइक हड़पने की साजिश रची। उसने बताया कि उसके पास ऐसी कोई बाइक नहीं है। तीनों बारी-बारी से उस बाइक का इस्तेमाल करते। उन्होंने लेटे हुए टिकेश्वर को मारने की सोची, लेकिन वह उठकर बैठ गया।
लकड़ी के डंडे से सिर पर वार किया, चाकू से गला रेत दिया
जिसके बाद चारों घरघोड़ा के एक ढाबे पर गए। नाबालिग को वहीं छोड़कर नरेंद्र और विजय पूरी रात बाइक पर घूमने लगे। सुबह होने पर वे फिर नाबालिग लड़के को अपने साथ ले गए। चारों उसकी बाइक पर बांजीखोल जंगल गए। वहां बाइक हड़पने की साजिश थी। इसलिए बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पहाड़ पर चढ़ने लगे।
इसी बीच विजय ने जंगल में पड़े लकड़ी के डंडे से टिकेश्वर के सिर के पीछे वार करना शुरू कर दिया, फिर नरेंद्र ने अपने पास रखे चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। नाबालिग ने उस पर पत्थरों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर नाबालिग, विजय चौहान और नरेंद्र सारथी को रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त लकड़ी, चाकू, पत्थर और केटीएम बाइक जब्त कर ली गई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन