Logo
Breaking News Exclusive
मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे

: CG IAS TRANSFER: बस्तर और सुकमा के हटाए गए कलेक्टर, CM की नाराजगी के बाद बनी लिस्ट, जानिए किस IAS को मिली कहां की जिम्मेदारी ?

Chhattisgarh IPS-IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद बस्तर और सुकमा कलेक्टरों को हटा दिया गया है। आदेश में तीन अफसरों के तबादले का जिक्र है। मुंगेली एसपी को भी बदला गया है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. को छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास एजेंसी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

क्या कबूतरकांड में छिन गई SP की कुर्सी ?: मुंगेली SP बने IPS भोजराम पटेल, मंत्री OP चौधरी के खिलाफ कर चुके हैं FIR, ED में भी आया था नाम Chhattisgarh IPS-IAS Transfer List: सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया है। भिलाई नगर निगम कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। गृह विभाग ने आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल (बैच-2010) को पुलिस मुख्यालय भेजा है। Chhattisgarh IPS-IAS Transfer List: उनकी जगह 15वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ भोजराम पटेल को मुंगेली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। भोजराम पटेल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बस्तर-सुकमा के कलेक्टर हटाए गए, आदेश की कॉपी-

कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम ने जताई थी नाराजगी

Chhattisgarh IPS-IAS Transfer List: रायपुर में दो दिनों तक चली कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कुछ अफसरों पर नाराजगी जताई थी। सुकमा जिले में साइकिल वितरण नहीं होने पर सीएम ने सख्ती दिखाई थी। कहा था कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस्तर में मनरेगा में ग्रामीणों को एक दिन भी काम नहीं मिलने पर वे नाराज थे।

कबूतर मामले में सुर्खियों में आए थे मुंगेली एसपी

Chhattisgarh IPS-IAS Transfer List: कबूतर मामले को लेकर एसएसपी गिरिजा शंकर जायसवाल भी सुर्खियों में आए थे। 15 अगस्त को परेड कार्यक्रम में कबूतर नहीं उड़ाए जा सके थे। जिसके बाद एसएसपी ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिसमें समन्वय का अभाव देखने को मिला था।

मुंगेली एसपी बदले गए-

ईडी में भोजराम पटेल का भी नाम

Chhattisgarh IPS-IAS Transfer List: अवैध कोयला परिवहन मामले और चैट के आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी होने के आधार पर ईडी ने आईपीएस भोजराम पटेल को तलब किया था। कोरबा एसपी रहते हुए भी उन पर गंभीर आरोप लगे थे। विधानसभा चुनाव से पहले कोरबा में मौजूदा मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन