Logo
Breaking News Exclusive
एक-दूसरे को देखकर काटने की कही बात, स्टूडेंट्स के हाथों पर गहरे निशान मिले पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा, आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर था सराफा कारोबारी पर पिस्टल तानकर हमला, 50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती, कार समेत सोना ले भागे बदमाश गरियाबंद में रुचि नहीं दिखा रहे मीलर्स, बफर लिमिट से 8 गुना ज्यादा स्टॉक, क्या फिर दोहराए जाएंगे घोटाले? मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं एक-दूसरे को देखकर काटने की कही बात, स्टूडेंट्स के हाथों पर गहरे निशान मिले पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा, आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर था सराफा कारोबारी पर पिस्टल तानकर हमला, 50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती, कार समेत सोना ले भागे बदमाश गरियाबंद में रुचि नहीं दिखा रहे मीलर्स, बफर लिमिट से 8 गुना ज्यादा स्टॉक, क्या फिर दोहराए जाएंगे घोटाले? मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं

: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर CM करेंगे बड़ी घोषणाएं: 4 लाख कर्मचारियों को DA,गायों को दुर्घटनाओं से बचाने आ सकती है योजना

MP CG Times / Wed, Aug 14, 2024

Chhattisgarh Independence Day- CM Vishnudev Sai will make big announcements: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। सरकार छत्तीसगढ़ के मवेशियों को सड़क हादसों से बचाने के लिए योजना ला सकती है। साथ ही राज्य के 4 लाख सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते और एरियर का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस ओर ध्यान दे सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव स्वतंत्रता दिवस के मंच से छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को हाईटेक बनाने के लिए डिजिटल कार्य प्रणाली, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस से जुड़ी कुछ नई व्यवस्थाएं, राज्य के किसान-मजदूरों और आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
प्रदेश के लगभग हर जिले में हो रहे हैं हादसे।

गौ अभयारण्य में आवारा मवेशियों को रखेगी सरकार

पिछले कुछ दिनों में सड़क हादसों में मवेशियों और मवेशियों की वजह से आम लोगों की मौत की घटनाएं हुई हैं। सड़क पर आवारा पशु प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन गए हैं। सरकार गौ अभयारण्य बनाकर वहां आवारा मवेशियों को रखेगी।

कांग्रेस सरकार की तरह ही गौठान जैसा सिस्टम शुरू किया जा सकता है। सरकार ऐसी टीम बनाने पर भी काम कर रही है, जो सड़कों पर मौजूद मवेशियों को रेस्क्यू कर सके, ताकि हादसों को रोका जाए या किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर मवेशियों के उचित इलाज की व्यवस्था मिले।

पिछले कुछ दिनों में हुए हादसे

  • छत्तीसगढ़ में जून, जुलाई, अगस्त के महीने में अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में 2 दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हुई है।
  • 13 अगस्त मंगलवार को बलौदाबाजार के पलारी क्षेत्र में गातापार-कोसमंदी मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर 22 मृत गाय पड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि सभी गायों की मौत दम घुटने से हुई है। इन्हें रात के अंधेरे में अलग-अलग जगहों पर फेंका गया।
  • 13 जुलाई को बलौदाबाजार जिले में पुलिस वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 जवान घायल हो गए। वहीं हादसे में 4 मवेशियों की मौत हो गई।
  • 2 अगस्त को कोरिया जिले में हाईवे पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 5 गायों की मौके पर मौत हो गई।
  • जुलाई महीने में रायपुर जिले के तिल्दा में ट्रक ने 20 से ज्यादा मवेशियों को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से 15 गौवंश की मौत हो गई। मामला तिल्दा से लगे ग्राम पंचायत किरना का है।
भूपेश बघेल ने सरकार के खिलाफ अभियान का ऐलान किया है।

8 महीनों में 800 से ज्यादा मवेशी मारे गए गए- कांग्रेस

कांग्रेस भी इस मामले को बड़ा मुद्दा बना रही है। कांग्रेस का दावा है कि 8 महीनों में 800 से ज्यादा मवेशी मारे गए। सियासी तौर पर गायों के करीब देखी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी को पिछली बार कांग्रेस ने सत्ता में रहते गौठान बनाकर घेरा था। अब ये व्यवस्था बंद है।

16 अगस्त से कांग्रेस प्रदेश में गौ सत्याग्रह करेगी। सरकारी दफ्तरों में आवारा मवेशियों को ले जाकर बांधा जाएगा। भाजपा सरकार मवेशियों की वजह से उपज रही परेशानियों का तोड़ निकालने में लगी है।

कर्मचारियों को इस 15 अगस्त से बड़ी उम्मीदें हैं।

महंगाई भत्ते की आस

प्रदेश में लगभग 112 कर्मचारी संगठन है, जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदेश के 4 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने सितंबर में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने CM साय काे पत्र लिखकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। आजादी के पर्व से कर्मचारी संगठन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि CM साय इससे जुड़ी कोई घोषणा मंच से करें।

ये घोषणाएं भी हो सकती हैं

  • आम लोगों के लिए जमीन की रजिस्ट्री के सिस्टम को पारदर्शी और हाईटेक बनाने की लिए नई व्यवस्थाएं लागू हो सकती हैं।
  • अलग-अलग सरकारी विभागों में ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदनों की डिजिटल निगरानी करने का सिस्टम लॉन्च किया जा सकता है।
  • थानों में आम आदमी की सुनवाई बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए सरकार नए सिस्टम लागू कर सकती है।
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों, किसानों के लिए आर्थिक सहायता योजना
  • प्रदेश के आदिवासियों के पट्‌टे से जुड़ी व्यवस्था को लेकर ऐलान हो सकते हैं।

15 अगस्त कहां मनाएंगे VIP ?

स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे परेड की सलामी लेंगे।

  • केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में
  • मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में
  • मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में
  • मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में
  • मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में
  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में
  • मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में
  • मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में
  • सांसद विजय बघेल बालोद में
  • सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान,
  • सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में,
  • सांसद रूप कुमारी चौधरी बेमेतरा में
  • सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में
  • सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में
  • सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में
  • सांसद भोजराज नाग कांकेर में
  • सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में
  • विधायक पुन्नू लाल मोहले मुुंगेली में
  • विधायक धरम लाल कौशिक गौरेला-पेड्र-मरवाही में
  • विधायक अमर अग्रवाल कबीरधाम में
  • विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में
  • विधायक भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में
  • विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर में
  • विधायक राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में
  • विधायक किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में
  • विधायक रेणुका सिंह कोरिया में
  • विधायक लता उसेंडी कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन