: Chhattisgarh IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 13 आईएएस का तबादला, IAS नीलम गृह एवं जेल विभाग और गोपाल वर्मा को सूचना आयोग की कमान
Chhattisgarh IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। 13 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। IAS नीलम नामदेव एक्का को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS गोपाल वर्मा को सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है।
Chhattisgarh IAS Transfer List: इसके साथ ही डॉ. सीआर प्रसन्ना को राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा आईएएस महादेव कावरे को कोष लेखा एवं पेंशन का निदेशक बनाया गया है। आईएएस राजेश सिंह राणा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
Chhattisgarh IAS Transfer List: राज्य सरकार ने बुधवार रात आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। इनमें 2008 बैच के आईएएस राजेश सिंह राणा का कद बढ़ाया गया है. उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. यह विभाग उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास है।
Chhattisgarh IAS Transfer List: राणा के पास राज्य कौशल विकास विभाग के सीईओ और सीईओ क्रेडा की भी जिम्मेदारी है। सीआरईडी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विभाग है. वहीं 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी को आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी मिली है।
Chhattisgarh IAS Transfer List: वहीं, 2012 बैच की आईएएस पुष्पा साहू को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमएसआई) का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में सचिव की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए प्रोफेसर वीके गोयल संभाल रहे थे।
इन अधिकारियों को यहां की जिम्मेदारी
- डॉ. सी.आर. प्रसन्ना: निदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान।
- गोपाल वर्मा: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग।
- राजेश सिंह राणा: सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सीईओ, राज्य कौशल विकास विभाग और सीईओ क्रेडा।
- पुष्पा साहू: संचालक स्थानीय निधि लेखापरीक्षा, सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल।
- ऋतुराज रघुवंशी: आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं।
- महादेव कावरे: संचालक, निधि लेखा एवं पेंशन।
- डोमन सिंह : अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग एवं सरगुजा संभाग, अंबिकापुर।
- पदुम सिंह एल्मा: निदेशक, जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं प्रबंध निदेशक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम।
- आनंद कुमार मसीह: आयुक्त, वक्फ सर्वेक्षण।
- अमृत विकास टोपनो: सीईओ, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी।
- तूलिका प्रजापति: निदेशक, महिला एवं बाल विकास एवं परियोजना निदेशक चिरायु परियोजना।
Read More in English Chhattisgarh IAS Transfer
Chhattisgarh IAS Transfer List: After the Vishnudev Sai cabinet meeting in Chhattisgarh, new posting orders of Indian Administrative Service (IAS) officers have been issued. Changes have been made in the departments of 13 officers. IAS Neelam Namdev Ekka has been assigned the additional charge of Secretary, Home and Jail Department, along with her present duties. IAS Gopal Verma has been made the Secretary of the Information Commission.
The responsibility of these officers here
- Dr. C.R. Prasanna: Director, Thakur Pyarelal State Institute of Panchayat and Rural Development.
- Gopal Verma: Secretary, Chhattisgarh State Information Commission.
- Rajesh Singh Rana: Secretary, Panchayat and Rural Development, CEO, State Skill Development Department and CEO CREDA.
- Pushpa Sahu: Director Local Fund Audit, Secretary, Chhattisgarh Board of Secondary Education.
- Ruturaj Raghuvanshi: Commissioner cum Director Health Services.
- Mahadev Kavre: Director, Fund Accounts and Pension.
- Doman Singh: Additional Commissioner Bilaspur Division and Surguja Division, Ambikapur.
- Padum Singh Elma: Director, Tribal Research and Training Institute and Managing Director, Antyavasay Cooperative Finance and Development Corporation.
- Anand Kumar Masih: Commissioner, Waqf Survey.
- Amrit Vikas Topno: CEO, Chhattisgarh State Watershed Area Management Agency.
- Tulika Prajapati: Director, Women and Child Development and Project Director Viva Project.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन