: 7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या: पत्थर से कुचलकर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र में 28 फरवरी 2021 की रात करीब 8.30 बजे पड़ोसी दीपक बघेल बच्ची को झांकी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। बच्ची के साथ उसका 5 साल का भाई भी था। इस दौरान भाई को झांकी समारोह में छोड़कर दीपक बच्ची को अपने साथ रेलवे ट्रैक के किनारे ले गया।
इस दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके सिर को पत्थर से कुचलकर कुचल दिया गया। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। ट्रेन गुजरने से बच्ची का शव क्षत-विक्षत हो गया।
पुलिस ने दीपक बघेल को गिरफ्तार किया
बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक बघेल के खिलाफ धारा 363, 366, 376 2एफ, 376 (2) (1), 302 और 201 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। उसके खिलाफ सबूत जुटाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दीपक बघेल के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया।
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दीपक को सुनाई फांसी की सजा
पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश किए जाने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए गए। नाबालिग लड़की की इस जघन्य हत्या की सुनवाई महज 8 महीने में पूरी हो गई। एफटीसी ने दीपक बघेल को दोषी करार दिया। एफटीसी ने इस अपराध को विरलतम श्रेणी का माना। बलात्कारी दीपक बघेल को फांसी की सजा सुनाई गई।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन