: राज्यपाल के फॉलो वाहन से टकराकर महिला की मौत: कार्यक्रम निरस्त किया, वापस राजधानी लौटे
राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थगित किया
घटना के बाद राज्यपाल रमन डेका ने सरगुजा दौरे के दूसरे दिन के कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। आज राज्यपाल रमन डेका को मैनपाट में तिब्बती कैंप का दौरा करना था। इसके अलावा अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया और अंबिकापुर में अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई।
हालांकि आधिकारिक तौर पर दौरा रद्द होने का कारण राज्यपाल की स्वास्थ्य समस्या और 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे में शामिल होना बताया जा रहा है। इसके चलते राज्यपाल रायपुर के लिए रवाना हो गई हैं।
सड़क पर बिछ गई खून से सनी लाशें: पिकअप-बाइक की टक्कर से 3 मौत, देखिए भयंकर हादसे का LIVE VIDEO
भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही थी महिला
ग्राम करमहा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की बुधवार शाम पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की बहन सुन्नी मझवार अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थी और वहां से पैदल अपने घर लौट रही थी। रास्ते में राज्यपाल के काफिले की एक फॉलो गाड़ी की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
फॉलो गाड़ी के चालक ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हादसा हो गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया। पैर और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अंबिकापुर पहुंचे और मुआवजे की मांग की। ग्रामीण अमरनाथ यादव ने बताया कि राज्यपाल के काफिले की सातवीं इनोवा गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सुन्नी मझवार सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी काफिले की अन्य गाड़ियां नहीं रुकीं। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन