MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

: गरियाबंद में पत्नी को फोन से ट्रिपल तलाक बोलकर दूसरी से निकाह: पीड़िता बोली-कमरे में बंदकर सास-ननद ने पीटा, पति के कई अफेयर, दहेज नहीं देने पर टॉर्चर

गरियाबंद में पत्नी को फोन से ट्रिपल तलाक बोलकर दूसरी से निकाह: पीड़िता बोली-कमरे में बंदकर सास-ननद ने पीटा, पति के कई अफेयर, दहेज नहीं देने पर टॉर्चर

Chhattisgarh Gariaband Triple Talaq case husband affair second marriage: 'मेरी शादी 9 अप्रैल 2017 को मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ससुर टॉर्चर करने लगे थे। दहेज की डिमांड कर रहे थे। अब पति ने दूसरी शादी कर ली है। पति ने फोन पर तलाक...तलाक...तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।'

Chhattisgarh Gariaband Triple Talaq case husband affair second marriage: ये बातें कांकेर की रहने वाली सलमा वारसी ने कही है। सलमा वारसी मायके में रह रही है। उसने बताया कि शादी के बाद से सास और ननद अक्सर ताने देती थी। वह गर्भवती थी, तब भी उसे भूखा रखा जाता था। प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत टॉर्चर किया। प्रेग्नेंसी में उससे भारी-भरकम काम करवाते थे।

Chhattisgarh Gariaband Triple Talaq case husband affair second marriage: पीड़िता सलमा वारसी ने अपने पति इरफान वारसी के खिलाफ कांकेर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बार-बार पैसे मांगने, दहेज मांगने और तलाक देने की बात कही है। इरफान वारसी गरियाबंद जिले का रहने वाला है। पीड़िता सलमा वारसी के साथ ही कांकेर मुस्लिम समाज ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता सलमा वारसी कांकेर के गोविंदपुर इलाके की रहने वाली है। पति इरफान वारसी गरियाबंद के सिविल लाइन थाना के वार्ड क्रमांक में रहता है, जो ठेकेदारी का काम करता है। इरफान ने 26 जून 2025 को फोन पर अपनी पत्नी सलमा वारसी को तीन तलाक दे दिया।

Chhattisgarh Gariaband Triple Talaq case husband affair second marriage: पीड़िता सलमा ने कांकेर सिविल लाइन थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान सलमा ने बताया कि पति इरफान ने बिजनेस शुरू करने के लिए धमकाया। अगर भाई से पैसे नहीं लाई तो घर से निकाल देंगे।

Chhattisgarh Gariaband Triple Talaq case husband affair second marriage: पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति की धमकियों से परेशान हो गई थी और उसने अपने भाई को सारी बात बताई। मजबूर होकर सलमा के भाई अब्दुल गफ्फार मेमन ने कई बार इरफान के खाते में पैसे भेजे, फिर भी रोजाना ताने मारते और मारपीट करते थे। इरफान कई बार दूसरी शादी की धमकी भी दी।

पीड़िता बोली- प्रेग्नेंसी में भी करते थे टॉर्चर

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह गर्भवती थी। प्रेग्नेंट होने के कुछ समय बाद पति और सास ने उसे फिर से टॉर्चर करना शुरू दिया। प्रेग्नेंसी में उससे भारी-भरकम काम करवाते। यहां तक की उसे खाना भी नहीं देते थे। गर्भ 7 महीने का हुआ तो पति ने 25 अक्टूबर 2017 को मायके कांकेर छोड़कर चला गया।

Chhattisgarh Gariaband Triple Talaq case husband affair second marriage: सलमा ने 2 महीने बाद 25 दिसंबर 2017 को बेटे को जन्म दिया। इस दौरान ससुराल वालों ने न तो फोन किया और न ही बच्चे को देखने आए। घर वालों के कहने पर ससुराल वाले सलमा को लेने कांकेर आए, लेकिन सलमा को ले जाने के लिए शर्त रखी। न वो कोई फोन साथ ले जाए। जैसे हम रखेंगे वैसे ही रहना होगा। इस शर्त पर सलमा उनके साथ ससुराल चली गई।

ननद बोली- कम दहेज लाई है, तलाक दे दे, दूसरी शादी करवा दूंगी

सलमा ने बताया कि ससुराल जाने के बाद सताने लगे थे। ननद सलमा पोथिया वाला पति इरफान को रोज फोन कर बोलती था कि कम दहेज लाई है, उसे तलाक दे दे। तेरी दूसरी शादी करवा दूंगी। इसके बाद पति मुझे प्रताड़ित करने लगा, ताकि मैं खुद घर छोड़कर चली जाऊं।

Chhattisgarh Gariaband Triple Talaq case husband affair second marriage: इस बीच ननद सलमा पोथिया ससुराल आई। सास के साथ मिलकर मुझे कमरे में बंदकर पीटा। किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर पड़ोसी के फोन से मायके वालों को जानकारी दी, जिसके बाद मौसी का लड़का मुनाफ मेमन मुझे लेने आया।

मोबाइल से पता चला पति के दूसरे अफेयर के बारे में

मायके जाते वक्त मैं अपने साथ पति का मोबाइल लेकर आई थी, तभी उसके अफेयर का पता चला। मोबाइल में दूसरी महिला की फोटो और कॉल हिस्ट्री में उसके नंबर थे। जब मैंने पति से बात की तो उन्होंने उस महिला को कॉन्फ्रेंस में लेकर बताया कि हम लोगों का पहले से अफेयर है।

घरवालों ने जबरदस्ती शादी करा दी है, ताकि घरवालों को सेवा और पैसा मिलता रहे। अगर तू अब आई तो तुझे जान से मार देंगे। यह बात जब मैंने मुस्लिम समाज के मुखिया को बताई तो उन्होंने समझा-बुझाकर मुझे वापस ससुराल भेज दिया था।

इस दौरान इरफान अलग किराए का मकान लेकर मेरे और बच्चे के साथ रहने लगा, लेकिन अक्सर वो काम का बहाना बनाकर 2-3 दिन बाहर रहता था। मैंने फिर से पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें दूसरी महिला के मैसेज थे।

मायके आई तो पति ने फोन कर कहा- वो दूसरी शादी करने वाला है

पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने मेरे भाई के साथ बदसलूकी की। उन्हें वहां से भगा दिया। इसी बीच जब भाई और मां 29 जून 2005 को हज के लिए सऊदी गए तो दूसरे दिन 30 जून 2005 को पति ने दूसरी शादी कर ली। मेरे भाई ने फोन किया तो पति इरफान ने गाली-गलौज की।

फोन कर बोला- "तलाक-तलाक-तलाक" और खत्म कर दिया रिश्ता

इस घटना के कुछ बीतने के बाद 20 जून 2025 को इरफान ने सलमा को फोन कर बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है और अब वह उसे तलाक देना चाहता है। इसके बाद फोन पर ही उसने तीन बार 'तलाक-तलाक-तलाक' कहकर रिश्ते को खत्म कर दिया। सलमा ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है।

कमेटी और परिजनों ने दी पुलिस में शिकायत

इस मामले को लेकर कांकेर की अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर जावेद मेमन ने पूरी कमेटी के साथ मिलकर कोतवाली थाने में आरोपी इरफान वारसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कमेटी ने स्पष्ट रूप से इस तरह के एकतरफा तलाक को शरीयत और कानून दोनों के खिलाफ बताया है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के भाई अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उन्होंने खुद कई बार इरफान से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने बातचीत के दौरान बहस कर फोन काट दिया। जब कांकेर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ने इरफान से बात की, तो उसने दूसरी शादी की बात स्वीकार की।

पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस प्रशासन से बहन को इंसाफ दिलाने की मांग की।

पीड़ित महिला के भाई अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया कि 2017 में मेरी बहन की इरफान वारसी के साथ निकाह हुआ था। कुछ दिनों तक सब ठीक चल रहा था। इसी ​बीच बहन ने बताया कि इरफान के कई महिलाओं के साथ अफेयर है। उसे लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहे। इस पर दोनों को हम समझाते रहे। लेकिन इस बाद भी कभी दहेज तो कभी पैसे को लेकर समस्याएं बनी रही। हम बहन का घर बचाने के लिए उनकी हर बात को मानते रहे।

26 जून 2025 को मैं हज गया था। इसी बीच मेरी बहन ने मुझे सऊदी में फोन कर बताया कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस पर मैंने सऊदी अरब से इरफान को फोन किया कि क्या ये बात सच है। तो उन्होंने कहा, हां, मैंने दूसरी शादी कर ली है। इस पर मैंने उनसे कहा, बैठकर चर्चा कर लेते हैं। मेरे आते तक विवाद मत करो।

इस बीच इरफान ने मेरी बहन को फोन लगाया और गुस्से में आकर तीन बार तलाक बोल दिया। जब मैं हज से वापस आया तो यह बात बहन ने मुझे नहीं बताई। उसने सोचा कि पति ने गुस्से में यह बात कह दी होगी।

फिर मैंने इरफान से दोबारा बात की। तो उन्होंने कहा, मैंने तलाक ​दे दिया है। मैं इस विषय में कोई भी बात नहीं करना चाहता। इसके बाद मैंने अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है।

कांकेर एसडीओपी ने मामले की जांच की जा रही है।

कांकेर एसडीओपी मौशिन खान ने कहा, थाना कांकेर में सलमा वारसी नामक महिला ने एक आवेदन दिया है। इसमें उसने बताया कि उसके गरियाबंद निवासी पति इरफान वारसी के साथ सास और ननद ने मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार किया गया। इसके बाद पति ने फोन पर ट्रिपल तलाक बोलकर महिला से रिश्ता खत्म कर दिया है। मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला कोतवाली थाने में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें- Nirahua-Amrapali Suhagrat Video: निरहुआ और आम्रपाली ने पलंग पर मचाया गर्दा, ​बोल्ड सीन देख हो जाएंगे मदहोश

इसे भी पढ़ें- Gungun Gupta Sexy Video: देसी गर्ल गुनगुन गुप्ता का वीडियो लीक, Instagram पर फिर मचा बवाल

इसे भी पढ़ें- Desi Bhabhi Sexy Video Viral: इंडियन भाभी ने ब्लाउज से पल्लू हटाकर बिखेरा हुस्न का जलवा, बोल्ड और कर्वी फिगर देख उड़े होश

इसे भी पढ़ें- Nirahua-Amrapali Suhagrat Video: निरहुआ और आम्रपाली ने पलंग पर मचाया गर्दा, ​बोल्ड सीन देख हो जाएंगे मदहोश

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन