Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: गरियाबंद में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: बोला- रात में मछली लाया, सुबह चींटी लग गई, मां से झगड़ा हुआ, गुस्से में मार दिया

गरियाबंद में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: बोला- रात में मछली लाया, सुबह चींटी लग गई, मां से झगड़ा हुआ, गुस्से में मार दिया

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट

Chhattisgarh Gariaband son kills mother: गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने मछली की सब्ज़ी नहीं बनाने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने पुलिस की मौजूदगी में अपना अपराध स्वीकार किया है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जोगीडीपा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय आरोपी कमलेश नंदे बीती रात मछली लेकर आया था। देर रात होने पर उसकी 59 वर्षीय माँ चंदाबाई ने सब्ज़ी बनाने से मना कर दिया। सुबह जब मछली में चींटियाँ लग गईं तो गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी के डंडे से माँ के सिर पर 3-4 वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी बेटा गिरफ्तार

घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। दो घंटे बाद ग्रामीणों को जानकारी मिली। इसके बाद ग्राम सरपंच और कोटवार ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी छोड़कर चली गई थी

मृतका विधवा थी और आरोपी उसका इकलौता बेटा है। उसकी दो बेटियाँ शादीशुदा हैं। आरोपी की पत्नी भी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। अब परिवार में रह रहे 5 साल के पोते की परवरिश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बाहरी चोट के कोई निशान नहीं

एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बाहरी चोट के कोई निशान नहीं हैं, लेकिन कुल्हाड़ी के डंडे से सिर के पिछले हिस्से पर चोट आई है, जिससे मौत की संभावना है। आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन