: भूपेश बघेल के करीबी शराब कारोबारियों के ठिकाने पर छापा: छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने दी दबिश, करीब 22 जगहों पर एक साथ चल रही कार्रवाई
छापेमारी की भनक लगते ही पप्पू बंसल गायब
कहा जा रहा है कि एसीबी की इस छापेमारी की खबर भी लीक हो गई थी। बताया जा रहा है कि पप्पू बंसल कल रात 9 बजे तक भिलाई में थे। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। जब एसीबी की टीम छापेमारी करने पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। वहीं, छापेमारी के दौरान विजय भाटिया घर पर मौजूद हैं।
बिलासपुर में तीन से चार जगहों पर छापेमारी
इसी कड़ी में उनके सीए समेत शराब कारोबार से जुड़े लोग एसीबी और ईओडब्ल्यू के निशाने पर हैं। जिसमें टीम ने बिलासपुर में भी तीन से चार स्थानों पर छापेमारी की है। इसमें एफएल 10ए कंपनी के सीए संजय मिश्रा के ऑफिस और घर समेत अन्य ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।
2 महीने पहले भी ACB-EOW ने मारा था छापा
दरअसल, मामला दर्ज करने के बाद एसीबी-ईओडब्ल्यू ने करीब दो महीने पहले बिलासपुर के सरगांव में भाटिया डिस्टलरी और कोटा में वेलकम डिस्टलरी पर छापा मारा था। इसके अलावा दुर्ग के कुम्हारी में केडिया डिस्टिलरी, रायपुर में अनवर ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड और सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टुटेजा के यहां भी जांच की गई।
कांग्रेस शासनकाल में ईडी ने छापेमारी की है
दोनों बड़े शराब कारोबारी हैं और इनका नाम शराब घोटाले से जुड़ा है. इन दोनों पर पिछले साल कांग्रेस शासन के दौरान ईडी ने छापेमारी की थी। ईडी ने उनके यहां छापेमारी कर जांच की, लेकिन एक बार भी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन