: मंत्री की कार फॉलो गाड़ी से टकराई: लक्ष्मी राजवाड़े को आई चोटें, कुछ दिन पहले मंत्री नेताम हुए थे हादसे का शिकार
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को कुसमी में आयोजित फुटबॉल मैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से कुसमी के लिए निकली थीं। दोपहर करीब तीन बजे मंत्री के वाहनों का काफिला राजपुर के पास पहुंचा।
BJP के मंत्री रामनिवास की हार की कहानी: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे, जानिए किसने दी करारी मात ?
काफिले के एक वाहन की गति कम होने पर पीछे से तेज गति से आ रहे काफिले के चार वाहन आपस में टकरा गए। इनमें मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वीआईपी वाहन भी आगे चल रहे वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
काफिले की एक अन्य गाड़ी भी टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई
हादसे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें तत्काल राजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी राजवाड़े की प्रारंभिक जांच की। प्रारंभिक जांच में मंत्री को मामूली चोटें बताई गई हैं। मंत्री के साथ अन्य यात्री भी सुरक्षित हैं।
हादसे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मामूली चोटें आईं
प्रारंभिक जांच के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दूसरे वाहन से कुसमी के लिए रवाना हो गईं। लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं। राजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन