: सरकारी अस्पताल में मुर्गा पार्टी VIDEO: ड्यूटी टाइम में चिकन पकाया, डॉक्टर और स्टाफ ने हॉस्पिटल बंद कर की पार्टी
दोपहर 2 बजे बंद हुआ अस्पताल, 3 घंटे चली पार्टी
पता चला कि सरकारी अस्पताल सुबह 10 बजे खुलता है और शाम 4 बजे बंद हो जाता है। लेकिन स्टाफ इसे अपनी मर्जी से चलाता है। बुधवार को अस्पताल दोपहर 2 बजे ही बंद हो गया था। अंदर पहुंचे तो दूसरे लॉन और वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ प्लेट में चावल रखकर चिकन आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, कुछ कर्मचारी सलाद और पानी परोस रहे थे। बताया जा रहा है कि यह पार्टी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली।
कर्मचारी बोले- पड़ोस में शादी से चिकन आया था
जब वीडियो बनाने की बात कर्मचारियों को पता चली तो उन्होंने कहा कि पड़ोस में शादी थी। वहीं से चिकन आया था। वे उसे खा रहे हैं। जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि गैस चूल्हे पर चिकन और चावल पकाया गया है।
जहां शादी हुई, वहां शाकाहारी खाना बनाया गया था
जिस घर में शादी हुई, वहां कन्हारपुरी निवासी ध्रुव पटेल ने बातचीत में बताया कि उनकी बेटी की शादी थी, लेकिन उनका पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी है। चिकन का नाम लेना भी उनके लिए पाप है, फिर वे अपनी बेटी की शादी में चिकन पार्टी कैसे दे सकते हैं। हमने किसी को चिकन की सब्जी नहीं दी है।
ये लोग थे पार्टी में मौजूद
कन्हारपुरी अस्पताल में चिकन पार्टी के दौरान डॉ. प्रफुल्ल धीवर चिकित्सा अधिकारी धमधा, ऋचा मेश्राम बीपीएम धमधा, सतीश ढोके ब्लॉक खाता प्रबंधक धमधा, जीएस उद्दे ब्लॉक विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी धमधा, संजय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी कन्हारपुरी सहित कई छोटे कर्मचारी मौजूद रहे।
गहलोत बोले-800 साल पुरानी Ajmer Dargah पर कोर्ट केस गलत: PM मोदी यहां चादर चढ़ा चुके, उन्हीं की पार्टी के लोग केस कर रहे हैं
सीएमएचओ ने कहा- सख्त कार्रवाई की जाएगी
सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी का कहना है कि चाहे पीएचसी हो या सीएचसी, वहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मरीजों का इलाज करना होता है। अगर उस समय या उसके बाद भी अस्पताल में कोई पार्टी होती है तो यह सरकारी सेवा शर्तों का उल्लंघन है. इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन