: DSP ने भाभी से की हैवानियत: घर में घुसकर डॉक्टर की पत्नी से मारपीट, फिर जबरन किया रेप
घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन गया था और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया।
पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही डीएसपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दुष्कर्म की घटना के बाद डीएसपी तोमेश वहां से भाग गया।
पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को आपबीती बताई
महिला ने बताया कि जब उसका पति पाटन से लौटा तो उसने उसे पूरी घटना बताई। पति-पत्नी ने पहले तो यह सोचकर मामले को दबा दिया कि इससे बदनामी होगी, लेकिन उस घटना के बाद महिला चुप रहने लगी।
महिला किसी से ठीक से बात भी नहीं करती थी। यह सब देखकर पति ने उसे थाने में एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हुई
मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिल गई है, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपी डीएसपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन