MP CG Times
Breaking News Exclusive
ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश

: पत्नी से अफेयर के चलते मंदिर में पुजारी को मार-डाला: पति ने रिश्तेदारों संग मिलकर सस्पेंशन पाइप-ईंट से किया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

पत्नी से अफेयर के चलते मंदिर में पुजारी को मार-डाला: पति ने रिश्तेदारों संग मिलकर सस्पेंशन पाइप-ईंट से किया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Bilaspur wife affair temple priest murder accused arrested: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सब्जी व्यापारी ने चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुजारी की उसकी पत्नी से प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कर दी। अवैध संबंधों के चलते मुख्य आरोपी का 6 महीने पहले अपनी पत्नी से सामाजिक तलाक हो गया था। जिसके बाद से वह मौके की तलाश में था।

हमलावरों ने पुजारी को बाइक की पूजा करवाने के बहाने बाहर बुलाया, फिर सस्पेंशन पाइप और ईंट से लगातार वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, परसाकांपा गांव निवासी जागेश्वर पाठक उर्फ ​​मोटू (30) गांव के पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वह मंदिर में ही रहता था। रोज़ाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे बेटे जागेश्वर को चाय देने उसकी माँ मंदिर पहुँची। तभी उसने मंदिर के बाहर खून से लथपथ बेटे का शव देखा। वह चीखने-चिल्लाने लगी और लोगों को बुलाने लगी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुँचे थे

हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नुपुर उपाध्याय और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुँची। इस दौरान जाँच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई।

पुजारी की हत्या जिस तरह से की गई, उसे देखकर एसएसपी रजनेश सिंह को मामला भांप गया। उन्होंने जाँच के लिए एक टीम गठित की और सभी को सतर्क करते हुए अलग-अलग एंगल से जाँच करने के निर्देश दिए।

12 घंटे के अंदर 5 आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान, खोजी कुत्ता एक आरोपी के घर गया, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी। जांच में पता चला कि पुजारी के महिला से अवैध संबंध थे।

इसलिए, महिला से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। वारदात में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला ने राज खोला, एक-एक करके आरोपी पकड़े गए

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुजारी जागेश्वर पाठक ने मंदिर का खेत सब्जी व्यापारी सुरेश धुरी (35) को दे रखा था। सुरेश और उसकी पत्नी उसमें फसल उगाते थे। इसी दौरान पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गए।

यह पता चलने पर सुरेश ने अपनी पत्नी को मना किया और पुजारी को भी समझाया। लेकिन, दोनों के बीच बातचीत जारी रही। जिसके चलते सुरेश ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। करीब 6 महीने पहले उसने उससे सामाजिक तलाक भी ले लिया।

बाइक पूजा करने के बहाने बुलाया और फिर हमला कर दिया

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि सबसे पहले सुरेश धुरी के रिश्तेदार मुकेश धुरी (23) को मुंगेली जिले के जरहागांव इलाके के अमौरा से पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुरेश धुरी समेत पांच लोगों ने पुजारी पर सस्पेंशन पाइप और ईंट से हमला किया था।

जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी भाग गए। उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों ने कहा- अवैध संबंधों के चलते हुआ तलाक, इसलिए मार डाला

पुलिस टीम मुख्य आरोपी सुरेश धुरी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। घटना वाली रात करीब 9 बजे उसकी लोकेशन गाँव में मिली। उसके परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह धमतरी भाग गया है। जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने धमतरी एसपी को बुलाया और उनकी टीम की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी के भखारा में पकड़ लिया गया।

जिसके बाद एसीसीयू की टीम धमतरी पहुँची और देर रात आरोपी सुरेश को लेकर बिलासपुर पहुँची। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से पुजारी की हत्या की है। उसने यह भी बताया कि पुजारी के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण उसका तलाक हो गया था। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन