: रेलवे अफसर 32 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया: बिलासपुर में करोड़ों का ठेका दिलाने चीफ इंजीनियर ने मांगे थे पैसे, इस कंपनी के MD समेत 4 गिरफ्तार
एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का ठेका
दरअसल, सीबीआई को शिकायत मिली थी कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का काम चल रहा है। जिसमें रेलवे टेंडर जारी कर ठेके के जरिए काम करवा रहा है। ठेका पाने के लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार चल रहा है। इसमें ठेकेदार और रेलवे अफसरों के बीच सांठगांठ है। साथ ही नियमों को दरकिनार कर चहेते ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है। इस पर सीबीआई ने ऐसे ठेकेदारों के बारे में जानकारी जुटाई, जिसके बाद भ्रष्ट लोगों को पकड़ने की योजना बनाई गई।
सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छापेमारी कर झाझरिया निर्माण लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक के साथ विशाल आनंद और उसके भाई कुणाल आनंद को गिरफ्तार किया। दावा किया गया है कि जांच में नकदी और कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।
रिश्वत की रकम रांची पहुंचाने की रखी थी शर्त
सीबीआई की जांच में पता चला कि 21 अप्रैल को चीफ इंजीनियर विशाल आनंद ने कंपनी के एमडी सुशील झाझरिया से मुलाकात की थी। चीफ इंजीनियर ने कंपनी को रेलवे का ठेका दिलाने के लिए 32 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। चीफ इंजीनियर ने रिश्वत की रकम सीधे लेने के बजाय रांची में अपने भाई कुणाल आनंद को देने को कहा। इस पर कंपनी के एमडी सुशील झाझरिया राजी हो गए।
चीफ इंजीनियर का भाई 32 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया
सुशील झाझरिया ने अपने कर्मचारी मनोज पाठक को रिश्वत की रकम लेकर रांची भेजा था। जैसे ही मनोज पाठक ने चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद को 32 लाख रुपए दिए, सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
बरामद रकम चीफ इंजीनियर के भाई के पास मिली। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर चीफ इंजीनियर को भी पकड़ लिया।
साथ ही ठेका कंपनी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई और सुशील झाझरिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई के मुताबिक रांची और बिलासपुर में छापेमारी के दौरान नकदी के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज आदि बरामद किए गए हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है।
बिलासपुर स्थित कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी
इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए सीबीआई की 8 से 10 सदस्यीय टीम ने बिलासपुर स्थित झाझरिया निर्माण लिमिटेड के दफ्तर पर छापेमारी की। टीम ने कंपनी के दस्तावेजों, फाइलों और डिजिटल डाटा की गहन तलाशी ली। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं और अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है।
सीबीआई भी अधिकारी के कार्यालय पहुंची
शुक्रवार को रिश्वत कांड उजागर होने के बाद सीबीआई की टीम ने झाझरिया निर्माण लिमिटेड के कार्यालय पहुंचने से पहले रेलवे के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान कार्यालय से ठेका कंपनी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। सीबीआई की छापेमारी की खबर मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सीबीआई ने चीफ इंजीनियर समेत इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विशाल आनंद चीफ इंजीनियर (आईआरएसई-2000 बैच) साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर।
सुशील झाझरिया (उर्फ सुशील कुमार अग्रवाल), प्रबंध निदेशक, मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड कंपनी बिलासपुर
कुणाल आनंद, रांची निवासी, बिहालर (चीफ इंजीनियर का भाई)।
मनोज पाठक, मेसर्स, कर्मचारी, झाझरिया निर्माण लिमिटेड बिलासपुर। (रिश्वत देने वाला)
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन