: प्रिंसिपल ने क्लास में रोने पर बच्ची को पीटा: छत्तीसगढ़ में बड़ी बहन के सामने मारा थप्पड़, VIDEO वायरल होने पर प्रिंसिपल और बीईओ हटाए गए
क्लास में रोने पर बच्ची को मारा थप्पड़
दरअसल, हाल ही में एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ पचपेड़ी स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आई थी। इस दौरान वह बच्ची को क्लासरूम में छोड़कर कुछ देर के लिए क्लासरूम से बाहर चली गई। तभी बच्ची रोने लगी। वापस आकर बड़ी बहन उसे शांत करा रही थी।
इस दौरान प्रिंसिपल चितरंजन कुमार राठौर क्लासरूम में पहुंचे। उन्होंने बच्ची को डांटा और उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। यह सब क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लड़की डरकर क्लास से बाहर भाग गई।
स्कूल में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म: MP में मुस्लिम टीचर ने पोर्न वीडियो देखा, फिर कांस्टेबल की बेटी को टारगेट बनाया, फोन पर 100 से ज्यादा अश्लील फिल्म मिले
ईश्वर प्रसाद सोनवानी किए गए BEO नियुक्त
बच्ची से बदसलूकी का वीडियो और शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर एक्शन मोड में नजर आए। मस्तूरी विकासखंड के विद्यालयों में नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण BEO शिवराम टंडन को प्रभार से हटा दिया है। उनकी जगह एरमशाही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद सोनवानी को नया BEO नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने निलंबन के लिए रायपुर भेजा प्रस्ताव
इसके साथ ही बिना कारण जाने बालिका के साथ सख्त व्यवहार किए जाने पर नाराज कलेक्टर ने प्राचार्य पद से मुक्त करते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने आदेशित किया है। वहीं उनके खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव रायपुर लोक शिक्षण संचालक को भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति: लोकांश एल्मा को दंतेवाड़ा और अभिषेक तंबोली को बीजापुर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी मिली ?
कलेक्टर ने कहा- बच्चों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं
मिशन 90 की बैठक के दौरान भी जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने अनियमितता पर प्रश्न खड़े किए थे। वहीं उन्होंने आदेश दिए थे कि विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन