: गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या: बाड़ी में बार-बार घुसने पर युवक ने पत्थर और लाठियों से किया हमला, गिरफ्तार
वह इसलिए नाराज था क्योंकि गाय बगीचे में घुस गई थी
बताया जा रहा है कि श्याम दास के घर के पास एक गाय रोजाना आकर बैठती थी। बारिश होने पर वह बगीचे में घुस जाती थी। इससे आरोपी और उसके परिवार के लोग परेशान थे। बुधवार को भी गाय उसके बगीचे में घुस गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने गाय को दौड़ा लिया।
जब वह भागकर बाहर आई तो आरोपी ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने उस पर पत्थर भी फेंके। आरोपी श्याम दास ने गाय को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गली में गिर गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
गौरक्षकों ने किया हंगामा
रात में गाय की हत्या की सूचना जब गौरक्षकों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मोहल्ले में पहुंच गए। उन्होंने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उन्हें आरोपी युवक की क्रूरता नजर आई। इस पर गौरक्षक और भड़क गए।
वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक गाय पर पत्थर से वार कर रहा है। एक पत्थर गाय के मुंह पर लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
मोहल्ले में हंगामा करने के बाद गौरक्षक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। वहां भी उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी श्याम दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस का गौ सत्याग्रह 16 अगस्त को
इस बीच रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने गायों की हत्या को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग खुद को देशभक्त बताकर सर्टिफिकेट बांटते हैं, उनकी सरकार में लगातार गौहत्या हो रही है। गायें मर रही हैं। अभी दो दिन पहले ही बलौदाबाजार की सड़कों पर एक दिन में 22 गायों की मौत हो गई, 8 महीने में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन