: पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते VIDEO: चुनावी ड्यूटी में लगे पुलिस वाले स्ट्रांग रूम के पास लगाए थे जुए का फड़, मीडिया का कैमरा देख किया पथराव
पुलिसकर्मियों ने पत्रकार पर पथराव किया
स्ट्रांग रूम के पास चुनाव ड्यूटी के लिए आए वर्दीधारी कैमरा देख मुंह छिपाते हुए इधर-उधर भागते नजर आए। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टर पर पथराव कर दिया। चुनाव से पहले इस तरह से बड़ी लापरवाही सामने आई है।
कल सात सीटों पर होगा मतदान
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम दौर का मतदान 7 मई को होगा। आज से राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए न तो जुलूस, आम सभाएं कर सकेंगे और न ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन 48 घंटों के दौरान उम्मीदवार घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में बिना किसी शोर-शराबे के प्रचार कर सकेंगे।
इन सात सीटों पर वोटिंग होगी
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा में लोग वोट डालेंगे।
तीसरे चरण में 168 उम्मीदवार मैदान में
तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण के कुल उम्मीदवारों में 142 पुरुष और 26 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य में तीसरे चरण का चुनाव 15,701 मतदान केंद्रों पर होगा. इसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं. दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्रों की पहचान की गई है।Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन