: 2 लड़कियां दुकान से मोबाइल चुराकर भागीं VIDEO: फोन खरीदने आई थीं, बाहर स्कूटी पर थी सहेली, 15 सेकंड में भाग गईं
वह अलग-अलग मॉडल के मोबाइल देख रही थी
दुकान मालिक के मुताबिक, तिफरा ओवरब्रिज के पास अजीज मोबाइल शॉप है। पिछले गुरुवार को एक लड़की मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची। उस वक्त दुकान मालिक शाहिदा परवीन और कर्मचारी दुकान में मौजूद थे। लड़की अलग-अलग मॉडल के मोबाइल देख रही थी।
इसी बीच लड़की ने चालाकी से दो महंगे मोबाइल चुरा लिए। उसने मोबाइल फाइनेंस करवाने की बात कहकर मालिक और कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाए रखा।
कुछ ही देर में मोबाइल लेकर भाग गई
बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटका दिया और मौका पाकर दोनों मोबाइल लेकर भाग गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि संचालक को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। फिर उसने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवतियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसमें युवतियां मोबाइल लेकर भागती नजर आईं। पुलिस को शक है कि दोनों युवतियों ने पहले दुकान की रेकी की होगी, जिसके बाद उन्होंने दुकान को निशाना बनाया होगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन