Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: मैरिज ब्यूरो ने युवती की अपने पति से शादी करा दी: लड़की को पति का प्रोफाइल दिखाया, शादी के बाद पति-पत्नी ने मिलकर 7 लाख ऐंठे

मैरिज ब्यूरो ने युवती की अपने पति से शादी करा दी: लड़की को पति का प्रोफाइल दिखाया, शादी के बाद पति-पत्नी ने मिलकर 7 लाख ऐंठे

Chhattisgarh Bilaspur Marriage bureau got girl married to her husband: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली एक महिला ने युवती की अनोखी शादी रचाई। महिला ने युवती को अपने ही पति का प्रोफाइल भेजा। इतना ही नहीं, जब युवती को रिश्ता पसंद आया तो उसने अपने पति को ही दूल्हा बनाकर शादी करा दी। जिसके बाद पति ने युवती के साथ करीब एक साल तक न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए। बल्कि, अलग-अलग बहाने बनाकर उससे सात लाख रुपये भी ऐंठ लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण निवासी दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि जुलाई 2024 में उसने अमेरी में रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए अपना प्रोफाइल दिया था। शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के प्रोफाइल भेजे। लेकिन, दमयंती को कोई लड़का पसंद नहीं आया। जिसके बाद चित्रा ने हरियाणा के सिरसा निवासी अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेजा। युवती को उसका प्रोफाइल पसंद आया और वह शादी के लिए राजी हो गई।

महिला ने गिरौदपुरी धाम में तय की शादी

महिला ने अपने पति और युवती की शादी गिरौदपुरी में तय की। शादी के बाद संजय दमयंती को अपने घर सिरसा ले गया, जहां उसने उसे करीब 11 महीने तक अपने परिवार के साथ रखा और फिर दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहां ब्यूटी पार्लर खोला।

युवती के पैसों से खरीदी कार

इस दौरान संजय ने परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपए ले लिए। फिर एक दिन अचानक गायब हो गया। कार भी दमयंती के पैसों से खरीदी गई थी। संजय और उसकी पत्नी कार लेकर भागने वाले थे। लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होंने कार वहीं छोड़ दी।

संजय के गायब होने पर खुला राज

महिला ने पुलिस को बताया कि जब संजय गायब हुआ तो उसने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसे पता चला कि मैरिज ब्यूरो चलाने वाली चित्रा उसकी पहली पत्नी है। चित्रा ने उसे धोखा देकर शादीशुदा संजय से उसकी शादी करवा दी थी। मामला सामने आने पर उसने पुलिस में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

चित्रा और संजय ने किया था प्रेम विवाह

पुलिस जांच में पता चला कि चित्रा मुंगेली जिले के जरहागांव के हथनीकला गांव की रहने वाली है। वह अमेरी में मैरिज ब्यूरो चला रही थी। संजय और चित्रा ने खुद प्रेम विवाह किया था और उनका एक बेटा भी है। पति की दूसरी शादी करवाने के बाद चित्रा खुद उसे लाने हरियाणा गई थी। फिलहाल पति-पत्नी दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन