: करोड़पति निकले GRP आरक्षक: गांजा बेचकर खरीदे मकान और कार-बाइक, अब 1.50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
20 किलो गांजा बरामद हुआ था
23 अक्टूबर को इनके साथियों योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी से 20 किलो गांजा जब्त किया गया था। दोनों के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि चारों कांस्टेबल अवैध कारोबार में लिप्त हैं। ये ट्रेन में गांजा जब्त कर अपने साथियों योगेश उर्फ गुड्डू सोंधिया और श्यामधर उर्फ छोटू चौधरी को देते थे।
ये दोनों ट्रेन में ही पहले से बुलाए गए लोगों को गांजा सप्लाई करते थे। जांच के बाद इनके खिलाफ एनडीपीएस कोर्ट में चालान पेश किया गया है। इनके खिलाफ वित्तीय जांच में जमीन, मकान और महंगी गाड़ियां मिली हैं। इसे जब्त कर सील करने के लिए मामला सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा गया है।
कई यूपीआई खातों से सीधे लेनदेन मिला
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सीधे खातों में पैसे लेने के साथ ही कांस्टेबलों ने यूपीआई से भी पैसे लिए हैं। कांस्टेबलों ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम से कई यूपीआई खाते बना रखे थे। सभी यूपीआई नंबरों पर लाखों रुपए का सीधे लेन-देन करते थे।
साले के खाते में जमा करते थे रुपए
आरक्षक मन्नू प्रजापति अपने साढ़ू के बैंक खाते में रुपए जमा करता था। उसके खाते में करोड़ों रुपए का लेन-देन पाया गया है। बाकी आरक्षकों ने कोरबा में करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। पुलिस ने पूरे मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी फिलहाल जेल में हैं।
छत्तीसगढ़ में रद्द हो सकती है आरक्षक भर्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- सभी जगहों पर होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर करेंगे कैंसिल
इन रूटों पर करते थे गांजा की तस्करी
आरक्षकों की टीम दुर्ग, गोंदिया, रायपुर, चांपा, सक्ती, रायगढ़ रूट पर नियमित गश्त करती थी। इनके साथ बाहर के युवक भी रहते थे। गांजा पकड़ने के बाद उसे जब्त करने की बजाय दूसरे आरोपियों को सौंप देते थे। ये छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ ही देश के कई राज्यों के तस्करों को गांजा बेचते थे। बदले में खरीदार सीधे इनके खाते में रुपए भेज देता था।
आरोपी महंगी बाइक और कारों का शौकीन था
लक्ष्मण गाइन ने अपने साले के नाम पर 2.80 लाख रुपये की हार्ले डेविडसन बाइक ली थी। वह बाइक की किस्तें खुद भरता था।
लक्ष्मण गाइन ने अपने साले के नाम पर 20 लाख रुपये की टाटा सफारी कार खरीदी थी। वह बाइक की किस्तें खुद भरता था।
लक्ष्मण गाइन ने अपने इस्तेमाल के लिए हुंडई वेन्यू कार खरीदी थी। पुलिस ने बताया है कि इसकी कीमत 5 लाख रुपये है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन