: छत्तीसगढ़ में किसान का दिनदहाड़े कत्ल: सब्बल से पीट-पीटकर मार डाला, जानिए किसने और क्यों किया खून ?
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किसान की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें पड़ोस के ही एक ही परिवार के चार लोगों ने एक किसान को पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला।
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कब्जे की जमीन पर सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मामले में श्याम अंचल, उसकी पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार किया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: ग्राम उदगन निवासी मृतक खेमराज बंजारे (27) किसान था। श्याम अंचल उसका पड़ोसी है। श्याम कब्जे की जमीन पर सड़क बना रहा है। उसने सड़क ऊंची करने के लिए मिट्टी और पत्थर डाल रखे हैं।
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: उसके बिछाए पत्थर किसी ने हटा दिए थे। इसी बात को लेकर रविवार सुबह श्याम गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान आवाज सुनकर पड़ोसी खेमराज बाहर आया।
उसने कहा कि गाली किसे दे रहे हो, यह सुनते ही श्याम लाठी और लोहे की रॉड लेकर आ गया। उसके दो बेटे लक्ष्मण और मुकेश अंचल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने पिता के हाथ से डंडा लिया और खेमराज पर हमला कर दिया।
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: इसी बीच श्याम ने हाथ में लिए डंडे से खेमराज के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद लक्ष्मण ने डंडे से उस पर वार करना शुरू कर दिया। फिर मुकेश ने खेमराज पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने की बजाय पत्नी ने कहा अच्छा हुआ
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: इस हमले के बीच श्याम अंचल की पत्नी सीता अंचल भी वहां पहुंच गई। पति और बेटों पर हमला होते देख वह बीच-बचाव करने की बजाय कहने लगी कि जो हुआ अच्छा हुआ। फिर खेमराज को खून से लथपथ देखकर वह अपने पति और बेटों को घर के अंदर ले गई।
भाभी ने डर और घबराहट में बनाया वीडियो
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: गाली-गलौज और विवाद की आवाज सुनकर खेमराज की भाभी मेनका बंजारे घबराकर चीखने लगी। उसने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान उसने हमले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस जब पहुंची तो युवक मृत पड़ा था
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: परिजनों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना प्रभारी डीआर टंडन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक खेमराज की मौत हो चुकी थी।
Chhattisgarh Bilaspur Farmer murder: पूछताछ के बाद पुलिस ने श्याम अंचल, उसके बेटे लक्ष्मण, मुकेश और पत्नी सीताबाई को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जुर्म कबूलने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन