: डॉक्टर को बड़े भाई ने पीटा VIDEO: संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला डॉक्टर की भी पिटाई
अस्पताल मेरे पिताजी का है, जहां मर्जी बैठें- राजशेखर
अस्पताल संचालक डॉ. रविशेखर ने बताया कि वह न्यूरोसर्जन हैं। रविवार शाम वह ओपीडी की तरफ गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके बड़े भाई डॉ. राजशेखर अपने कमरे में बैठे हैं। उन्होंने दरवाजा खोला और कहा कि यह कमरा मेरा है। जब पूछा कि बिना अनुमति के यहां क्यों बैठे हो तो राजशेखर ने गाली देते हुए कहा कि अस्पताल मेरे पिता का है, मेरी मर्जी है कि जहां बैठना है बैठूं।
उसने उसका गला पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और मुक्का मारने लगा
इस दौरान रवि शेखर ने अपने बड़े भाई को गाली देने से रोका तो राजशेखर अचानक भड़क गया। उसने उसका गला पकड़ लिया। जमीन पर पटक दिया और हाथ-मुक्का से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने अस्पताल स्टाफ के साथ महिला डॉक्टर सुधराम भी आ गई।
इस दौरान राजशेखर ने महिला डॉक्टर सुधराम को भी गाली दी। अपमानजनक टिप्पणी की। धक्का-मुक्की की और मारपीट की। अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत महिला थाने में की है।
बड़े भाई ने कहा-कोर्ट के आदेश के बाद भी हड़पी संपत्ति
डॉ. राजशेखर का आरोप है कि उनके पिता के नाम की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोर्ट को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वे अस्पताल के निदेशक हैं। वे नौकरी भी कर रहे हैं, जिसके लिए हर महीने 4 लाख रुपए वेतन दिया जाता है, लेकिन अक्टूबर 2022 से उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है।
राजशेखर ने प्रबंधन पर ढाई साल से उनके वेतन में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्हें न तो इसकी जानकारी दी जा रही है और न ही दस्तावेज दिखाए जा रहे हैं, जबकि किम्स अस्पताल लगातार उनके नाम से केंद्र सरकार को टीडीएस जमा कर रहा है, जिसके लिए उन्हें टैक्स भरने का नोटिस दिया जा रहा है।
केस वापस लेने के नाम पर मारपीट
राजशेखर ने बताया कि रविवार शाम को कोर्ट ने केस वापस लेने के नाम पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। रविशेखर ने हाथापाई की और महिला डॉक्टर सुधाराम ने मारपीट की और सुरक्षा गार्ड को बाहर निकालने की धमकी दी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर मारपीट की जाती है। साथ ही झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।
टीआई बोले- प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा
सिविल लाइन टीआई सुमंत राम साहू ने बताया कि किम्स अस्पताल में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते रविवार को भी दो डॉक्टर भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन