: पति-पत्नी की संदिग्ध मौत: पेड़ पर लटका मिला पति का शव, पत्नी पड़ी थी मेड़ पर, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
Chhattisgarh Bilaspur Bodies of husband and wife found: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति-पत्नी की लाशें संदिग्ध हालत में मिलीं। पत्नी का शव खेत की मेड़ पर पड़ा था, जबकि पति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि पत्नी ने जहर खाया हो। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
दुर्गा दर्शन के बाद घर से निकले थे दंपती
मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) और अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार रात दुर्गा दर्शन के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। बुधवार सुबह खेत में दोनों की लाशें मिलीं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित शराब पीने का आदी था और बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि अंजू ने जहर खाया होगा। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
6-7 दिन पहले हुआ था विवाद
इस मामले पर SSP रजनेश सिंह ने बताया कि करीब 6-7 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पत्नी ने पति को धक्का दे दिया था। परिजनों के मुताबिक इस घटना से अमित व्यथित था।
फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन