Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: नक्सलियों ने बेटे के सामने आंगनबाड़ी-सहायिका को मार डाला: मुखबिरी के शक में घर में घुसकर धारदार-हथियार से काटा, 3 दिन में तीसरी हत्या

Chhattisgarh Bijapur Naxalites killed Anganwadi-assistant: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने घर में घुसकर एक आंगनबाड़ी सहायिका की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी। नक्सलियों ने उस पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। इस घटना समेत 3 दिन में नक्सलियों द्वारा की गई यह तीसरी हत्या है। 2 पूर्व सरपंचों की भी हत्या की गई। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम तिम्मापुर गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में नक्सली उसके घर पहुंचे। उन्होंने महिला की पिटाई शुरू कर दी। महिला का बेटा भी घर में था। उसे भी पीटा गया। इसके बाद धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी गई। शव के पास फेंका पर्चा हत्या के बाद नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है, जिसमें नक्सल संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है कि, उसे पहले भी समझाइश दी गई थी, लेकिन वह नहीं मानी। वह लगातार पुलिस के संपर्क में थी। वह मुखबिरी करती थी, इसलिए उसे फांसी की सजा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही बताया जा रहा है कि जिस जगह हत्या हुई है, वहां से महज एक किमी दूर फोर्स कैंप है। हत्या की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस गांव पहुंच गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 2 और लोगों की हत्या बता दें कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ और नैमेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने 2 पूर्व सरपंचों की भी हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने उन पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। एक को मुर्गी बाजार से उठाया गया था, जबकि दूसरे को अंतिम संस्कार के बाद घर लौटते समय उसकी पत्नी के सामने ही अगवा कर लिया गया था। हत्या के बाद दोनों के शवों को फेंक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक जिले के अंदरूनी इलाके कादर के पूर्व सरपंच सुखराम को कुछ दिन पहले मुर्गी बाजार से नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। सुखराम फिलहाल बीजापुर मुख्यालय के शांति नगर में रह रहे थे। वे किसी निजी काम से अपने गांव गए थे। वहीं से नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन