: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 4 दिन में 4 लोगों की हत्या की: आंगनबाड़ी सहायिका, 2 पूर्व सरपंच और ग्रामीण को मार डाला, मुखबिरी का आरोप
पति के सामने पत्नी की हत्या
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जन अदालत में पति के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद महिला के शव को गांव के पास लाकर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें लिखा है कि दोनों पति-पत्नी 2017 से तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिर का काम कर रहे थे। नक्सलियों ने लिखा है कि दोनों को काफी समय से समझाया जा रहा था, लेकिन वे नहीं माने। इसलिए उन्हें मौत की सजा दी गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मामले में बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि पुलिस को रात में घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद आज सुबह जवान मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
4 दिन में नक्सलियों ने की चौथी हत्या
बता दें कि, नक्सलियों ने चार दिन के अंदर पुलिस मुखबिरी के आरोप में 2 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत 4 लोगों की हत्या कर दी है। इसमें एक आंगनबाड़ी सहायिका समेत 2 पूर्व सरपंच शामिल हैं। पूर्व सरपंच भी भाजपा कार्यकर्ता था। वहीं, अब एक और ग्रामीण महिला की हत्या कर दी गई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन