: IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 3 घायल: पैर रखते ही फटा प्रेशर बम, गर्भवती पत्नी और बेटे ने दी अंतिम विदाई
Chhattisgarh Bijapur IED blast One soldier martyred 3 injured: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक डीआरजी जवान शहीद हो गया है। जबकि 3 जवान घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि रविवार सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर सर्चिंग के लिए निकली थी।
इस दौरान प्रेशर आईईडी पर पैर रखते ही ब्लास्ट हो गया जिसमें डीआरजी जवान दिनेश नाग (38) शहीद हो गए। घटना भोपालपटनम थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को डीआरजी की टीम बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान 18 अगस्त की सुबह भोपालपटनम क्षेत्र के उल्लूर जंगल में आईईडी ब्लास्ट हो गया।

शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई
शहीद जवान को बीजापुर में अंतिम विदाई दी गई। शहीद वाटिका में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि शहीद दिनेश नाग की पत्नी पूजा 4 महीने की गर्भवती हैं। उनका एक 8 साल का बेटा है।

विस्फोट में 3 जवान घायल
हालांकि, 3 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वे बाद में विस्तृत जानकारी देंगे।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन