: भूपेश बोले- नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है: मोदी की तुलना नेहरू से करने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया चाटुकार, कहा- वो अभी-अभी गए हैं
भूपेश बघेल ने कहा कि, किसी भी कार्यकाल के दूसरे कार्यकाल की तुलना नहीं की जा सकती है। नेहरू जी ने आजादी के निर्माण के समय नींव के पत्थर रखे। चाहे आईआईटी हो, आईआईएम हो, सभी चीज उस समय नेहरू ने स्थापित की।

लोकप्रियता के मामले में मुकाबला नहीं
उन्होंने कहा कि, नेहरू जी जब 500 सीट नहीं थी, तब भी 350 सीट जीत कर आते थे। तीनों कार्यकाल में यह उस आंकड़े को छू भी नहीं पाए हैं। लोकप्रियता के मामले में भी मुकाबला नहीं। शिक्षा के मामले में भी कोई भी मुकाबला नहीं है। वह सब को लेकर चलते थे। उनके मंत्रिमंडल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा अंबेडकर भी थे। ये तो विपक्ष के रूप में भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
सरकार बनाए संसदीय कार्य मंत्री
भूपेश बघेल ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात को लेकर कहा कि, मैं विष्णु देव साय से यही बोल रहा था कि तुरंत संसदीय कार्य मंत्री बना दीजिए। विधानसभा सत्र आ रहा है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा के पहले हो जाएगा। मैंने उनसे कहा कि, बाकी दूसरे विभाग आपके पास रह जाएंगे, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री होना चाहिए।
8 जुलाई को कांग्रेस कर रही प्रदर्शन
बिजली कटौती को लेकर पूरे प्रदेश में 8 जुलाई को कांग्रेस के महाआंदोलन को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, बिजली दर में लगातार वृद्धि हो गई है। चाहे बिजली उपभोक्ता हो, चाहे पंप कनेक्शन वाले हो, बिजली कब आएगी, उसका ठिकाना नहीं है, जाना निश्चित है। बिजली की लगातार कटौती हो रही है। किसान परेशान हैं, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान हैं।
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन