: पेपर बिगड़ने पर 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी: 11वीं में तीन बार सप्लीमेंट्री आई और 12वीं में फेल भी हुई, इंजीनियर की थी बेटी
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 4 अप्रैल को दोपहर में छात्रा के पिता आनंद रोजाना की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश के साथ छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने अस्पताल गई थीं। वे दोपहर 12 बजे घर से निकले और 1:15 बजे वापस लौटे।
इस दौरान घर का दरवाजा बाहर से बंद था। छात्रा की मां ने पीछे के दरवाजे से किचन का दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो बेटी केबल तार से बंधी रस्सी से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी से अंग्रेजी मीडियम में डाला गया
छात्रा के पिता आनंद काराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ाई में अच्छी थी। पहले वह हिंदी मीडियम में पढ़ती थी। 10वीं में उसे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में डाल दिया गया। उसने 10वीं 89 प्रतिशत अंकों के साथ पास की और प्रथम श्रेणी हासिल की।
इसके बाद उसने मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे। 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हो गई। इसके बाद 12वीं में फेल हो गई। उसके पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ में नहीं आ रहा है तो टेंशन मत लो और विषय बदल दो।
उनकी बेटी शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढ़ती थी। उसके साथ के अन्य बच्चे अच्छे अंकों से पास हो रहे थे, लेकिन एरिना फेल हो रही थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही
मामले में पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव 5 अप्रैल को परिजनों को सौंप दिया गया। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन