: युवक के दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या: आरोपी कटे हाथ को थैले में रखकर गांव में घूमता रहा, परिवार ने शव दफनाया, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला
शराब पीने के लिए करता था चोरी
दरअसल, विनोद बिरजीया डुमरखोली गांव का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। शराब पीने के लिए लोगों से घर से कुदाल, फावड़ा और कुल्हाड़ी की चोरी करता था। उसे बेचकर शराब पी जाता था। उसने मगधु के घर से भी महुआ की चोरी की थी। उसे बेचकर शराब पी गया था। जिस कारण मगधु बहुत गुस्से में था।
हत्या के लिए रची थी साजिश
18 जुलाई के दिन आरोपी मगधु शराब पीने के लिए विनोद बिरजीया को अपने घर बुलाया था। मगधु के घर उसके और भी साथी मौजूद थे। पहले सभी शराब पीते है और महुआ चोरी के बात को लेकर विनोद बिरजीया की पिटाई करते हैं। उसके बाद मगधु और उसके साथी मिलकर बड़ी बेरहमी से विनोद के दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट काट देते हैं। खून ज्यादा बहने की वजह से विनोद की मौत हो गई।
आरोपी मगधु विनोद का हाथ झोले में लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। दूसरे दिन गांव के रहने वाले रविंद्र ने पिता को जानकारी दी उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। मगधु उसका हाथ लेकर गांव में घूम रहा हैं।
पिता ने डर से शव को दफनाया
आरोपी ने उसके परिजनों को धमकी दी थी कि पुलिस को बताया तो उन्हें मार देगा। इस डर से परिजनों ने विनोद के शव का अंतिम संस्कार कर दफना दिया था।
पुलिस ने कब्र खोदकर बाहर निकाला शव
घटना की जानकारी मिलते ही 23 जुलाई सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। कब्र खोदकर शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन