: शिक्षक ने 7वीं के 4 छात्रों को पीटा, VIDEO: सवालों का जवाब नहीं दे पाने पर दी सजा, पैरों पर जख्म के निशान, अब मांगी माफी
परिजनों ने अधिकारियों से की शिकायत
7वीं क्लास के बच्चे की पिटाई के बाद उसके पिता ने प्रिंसिपल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से शिकायत की है. वहीं परिजनों और समाज के लोगों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही परिजनों ने बताया कि बच्चे ठीक से चल नहीं पा रहे हैं, उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है. शरीर के कई हिस्सों में सूजन है. परिजनों ने बच्चे का वीडियो भी बनाया है। पैरों पर पिटाई के निशान दिखाई दे रहे हैं।
शिक्षक ने मांगी माफी
मामले में छात्रों की पिटाई करने वाले शिक्षक पीयूष वर्मा का कहना है कि, मैंने 5-6 महीने पहले छात्रों से कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन जब जवाब मांगा तो छात्र जवाब नहीं दे पाए। मैंने उन्हें अपने बच्चे समझकर पीटा। कोई व्यक्तिगत मामला नहीं था। मैं परिवार और शिक्षक संघ से माफी मांगता हूं।
शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया
स्वामी आत्मानंद स्कूल रघुनाथ नगर के प्रिंसिपल महेश कुमार प्रजापति का कहना है कि, शिक्षकों का बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार करना ठीक नहीं है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। मैंने उन्हें ऐसी हरकतें न करने की चेतावनी भी दी थी। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन