: 6वीं की छात्रा से 2 छात्रों ने किया गैंगरेप: गर्भवती हुई, तबीयत बिगड़ने पर जांच में पता चला प्रेग्नेंट है
दिवाली की छुट्टी में घर गई तो तबीयत बिगड़ी
जानकारी के अनुसार, छात्रा कोरंधा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है। निजी स्कूल के संचालक का एक छात्रावास भी है, जहां एक कमरे में लड़के और दूसरे में लड़कियां रहती हैं।
पीड़ित आदिवासी छात्रा दिवाली की छुट्टी में घर गई थी, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई और परिजनों ने उसका जड़ी-बूटी से उपचार किया। छात्रा के ठीक होने पर उसे वापस छात्रावास भेज दिया गया।
क्या BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया गैंगरेप ? वारदात में सिंगर का भी नाम, VVIP होटल में दुष्कर्म पर नया मोड़, जानिए CCTV फुटेज और एंट्री रजिस्टर की कहानी ?
तबीयत बिगड़ने पर पता चला गर्भ
छात्रा की तबीयत फिर बिगड़ने पर डॉक्टर से जांच कराई गई। जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी कोरंधा पुलिस को दी गई। कोरंधा थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि जब महिला जांच अधिकारियों ने छात्रा से बात की, तो उसने बताया कि छात्रावास में रहने वाले एक छात्र और बाहर रहने वाले एक स्कूली छात्र ने कुछ माह पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और अलग-अलग कई बार दुष्कर्म किया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बीती रात दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दोनों आरोपी नाबालिग हैं।
आज होगी मेडिकल जांच
छात्रा कितने माह की गर्भवती है, इसका पता नहीं चल पाया है। आज (बुधवार) छात्रा की मेडिकल जांच कराई जाएगी और सोनोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि गर्भ की अवधि का पता चल सके।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन