: गर्भवती महिला के परिजनों से प्रसव वार्ड की सफाई कराई: अधिक खून बहने पर भड़की नर्स, बोली- गंदगी साफ करो
प्रसव वार्ड की सफाई के लिए मजबूर किया- परिजन
महिला के परिजनों का कहना है कि इस तनावपूर्ण स्थिति के दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स अनीता सिंह और अनीता मिंस भड़क गईं। गंदगी का हवाला देते हुए नर्सों ने परिजनों से प्रसव वार्ड की सफाई करने के लिए मजबूर किया।
प्रसूता के साथ आई बसंती सिंह ने बताया कि नर्स ने उन्हें सफाई करने के बाद अस्पताल से चले जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने बेड और फर्श की सफाई की।
सफाई व्यवस्था पर सवाल
परिजनों ने कहा कि अस्पताल की सफाई करने वाला कोई नहीं था। गंभीर स्थिति में भी अस्पताल का स्टाफ संवेदनहीन रहा और वार्ड की सफाई के लिए स्टाफ की व्यवस्था करने की बजाय परिजनों पर ही जिम्मेदारी डाल दी गई।
मानवता फिर हुई शर्मसार: पति की मौत के बाद गर्भवती महिला से साफ कराया अस्पताल का बेड, लोग बोले- मर गई है इंसानियत
नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद महिला के परिजनों ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की। उनका कहना है कि दोषी नर्स और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी- बीएमओ
वाड्रफनगर के बीएमओ शशांक गुप्ता ने बताया कि प्रसव 5 नवंबर को हुआ था। परिजनों के जरिए पता चला कि स्टाफ नर्सों ने उनसे सफाई कराई थी। परिजनों और नर्सों के बयान लेकर जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में साफ-सफाई न होने पर शशांक गुप्ता ने कहा कि प्रसव वार्ड के लिए एक कर्मचारी है। मेडिकल वेस्ट की सफाई की जिम्मेदारी उसी की है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन