: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी: महिला की बिस्तर पर, व्यापारी की पंखे पर लटकी मिली लाश, दोनों होटल चलाते थे
Chhattisgarh Balodabazar husband wife death: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार सुबह एक होटल व्यवसायी दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पलारी थाना क्षेत्र के जारा गाँव की है।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (43) और जमुना बाई (40) के रूप में हुई है। सुबह जब कमरे से कोई आवाज़ नहीं आई, तो बच्चों को शक हुआ और उन्होंने दरवाज़ा खोला। तब माँ का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। जबकि पिता पंखे से लटके मिले।

परिवार में तीन बच्चे रहते थे
जानकारी के अनुसार, जगमोहन और जमुना गाँव में खाने का होटल चलाते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया।
इसी बीच, रात में यह घटना घटी। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली होगी।
पुलिस परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही
हालांकि, परिवार वालों और पड़ोसियों के अनुसार, दंपति के बीच कोई विवाद नहीं था। उनके रिश्ते सामान्य थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची।
पुलिस परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण जाँच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामले की जाँच जारी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन