Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट: उद्घाटन समारोह में बवाल, कांग्रेसियों ने कहा- शर्मा ने भड़काया, गुंडागर्दी चरम पर

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट: उद्घाटन समारोह में बवाल, कांग्रेसियों ने कहा- शर्मा ने भड़काया, गुंडागर्दी चरम पर
Chhattisgarh Balodabazar BJP-Congress workers fight: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। बुधवार को करोड़ों के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया। वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को मारपीट के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं। वाहनों का उद्घाटन कर रहे थे शिवरतन शर्मा दरअसल, नगर पालिका भाटापारा में करोड़ों की कीमत की जेसीबी और अन्य वाहनों का उद्घाटन कार्यक्रम होना था। कांग्रेस विधायक, अध्यक्ष और पार्षदों को नहीं बुलाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। यहां वे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे थे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और भाटापारा विधानसभा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जेसीबी का उद्घाटन कर रहे थे। कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि नारेबाजी की आवाज सुनकर शिवरतन शर्मा आगे आए और अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लोगों की पिटाई करने को कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल: कहा- मैं तेरा बाप बोल रहा हूं, ​​​​​​​फोन पर ठेकेदार से की गाली-गलौज, VIDEO वायरल हम उनके बिना भी विकास करेंगे- शिवरतन शर्मा इस पूरे विवाद पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि, आज भाजपा सरकार ने शहर के विकास के लिए पैसा दिया, मुट्ठी भर लोग इसका विरोध करने आ गए। हम शहर का विकास करना चाहते हैं। हम सबको साथ लेकर करना चाहते हैं। अगर सभी लोग सहयोग करेंगे तो बहुत अच्छी बात है। अगर वे घर बैठेंगे तो हम उनके बिना भी विकास करेंगे। उनके विरोध के बावजूद भाजपा भाटापारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएगी। जेपी नड्डा की सभा में खाली कुर्सियों पर सियासत: कांग्रेस ने कहा- लोग झूठी कहानियां नहीं सुनना चाहते, बीजेपी बोली- हार के सदमे से उबर नहीं पाए कांग्रेसी लिखित सूचना नहीं दी गई- सीएमओ नगर पालिका सीएमओ जफर खान ने कहा कि जल्द ही आचार संहिता लगने वाली थी, कर्मचारी सामग्री की मांग कर रहे थे, जिसके लिए सामान्य औपचारिकता होती है। सभी को मौखिक रूप से बुलाया गया था। किसी को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर की मांग की हंगामे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी हेमसागर सिदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद अब कांग्रेसियों ने थाने के बाहर धरना दे दिया है और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन