: 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: पिता ने कहा- स्कूल वाले फोन कर कहते थे, तुम्हारा बेटा पढ़ाई में कमजोर है
स्कूल प्रबंधन ने मुझे स्कूल बुलाया था, मैं नहीं जा सका नाबालिग छात्र के पिता ने आगे बताया कि सुबह 10 बजे स्कूल से फोन आया था। स्कूल प्रबंधन ने मुझे दोपहर 12 बजे बुलाया था। लेकिन चुनाव ड्यूटी के कारण मैं नहीं जा सका। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बताया था कि उनका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, ध्यान दें। शायद बच्चे को विषय समझने में दिक्कत हो रही थी।
पिता बोले- स्कूल में जो हुआ, उसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए
छात्र के पिता ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूटी पर स्कूल ले गया था। स्कूल से निकलते वक्त उसने कहा अल्लाह हाफिज, यह आखिरी मुलाकात है। वह खुशी-खुशी स्कूल गया। उसकी मां उसे 3 बजे स्कूल से घर ले आई। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
‘प्यारी मां, मैं जा रहा हूं’: सुसाइड नोट लिखकर बेटे ने लगाई फांसी, परिजन बोले- हत्या हुई है
'किसी पिता को ऐसा वक्त न देखना पड़े'
जब मैं 6 बजे घर आया तो पूछा कि बच्चा कहां है। तब पता चला कि वह सो रहा है। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा। इसके बाद वह जिस हालत में मिला। किसी पिता को ऐसा वक्त न देखना पड़े।
स्कूल प्रबंधन लगातार फोन कर रहा था
मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को बयान देकर न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि 8वीं बोर्ड हो चुका है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार मुझे बच्चे के संबंध में फोन किया जा रहा था।
मामले की जांच जारी- एसडीओपी
एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल आगे की जांच जारी है
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन