Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: बारिश का पानी बना 5 मासूमों की कब्र: तालाब नहाते और खदान में डूबने से दर्दनाक मौत, खेल-खेल में मातम में बदला दिन

MP CG Times

MP CG Times / Mon, Aug 4, 2025

बारिश का पानी बना 5 मासूमों की कब्र: तालाब नहाते और खदान में डूबने से दर्दनाक मौत, खेल-खेल में मातम में बदला दिन

Chhattisgarh Ambagarh Jagdalpur 5 children died due to drowning in water: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में रविवार को एक तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में डूब गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है।

वहीं, जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पत्थर खदान के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों के शव पानी से निकाले। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

पहली घटना - अंबागढ़ चौकी में 3 बच्चे डूबे

पहली घटना मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की है। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के छछानपहाड़ी गाँव के नव्यांश (6), लक्ष्य साहू (7) और खेमांशु (7) रविवार को स्कूल बंद होने पर घर के बाहर खेल रहे थे। उनके माता-पिता खेत में काम करने गए थे।

इस दौरान, खेलते-खेलते तीनों बच्चे गाँव के कर्मा मंदिर के पास बने नए तालाब में नहाने चले गए। नहाते-नहाते तीनों बच्चे तालाब के गहरे हिस्से में चले गए। वहाँ पानी ज़्यादा होने के कारण वे डूब गए। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो खेत से लौटने के बाद परिवार के लोग उन्हें ढूँढने निकले।

तालाब के किनारे मिले कपड़े और चप्पलें

परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ लोग ढूँढते-ढूँढते तालाब के किनारे पहुँच गए। बच्चों के कपड़े और चप्पलें तालाब के किनारे मिले। इसके बाद पूरा गाँव तालाब के किनारे इकट्ठा हो गया। बच्चों को ढूँढने के प्रयास किए गए। देर शाम तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।

ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे गाँव में ही आस-पास रहते थे। शव मिलने के बाद अंबागढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना - जगदलपुर में पत्थर खदान में डूबे 2 बच्चे

दूसरा हादसा जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक पत्थर खदान के गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बच्चे खेलते-खेलते खदान की ओर चले गए। दोनों का पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गए।

पुलिस के अनुसार, मृत बच्चों के नाम संदीप नाग (5) और जयश्री (6) हैं। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों के शव पानी से निकाले। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

हज़ारी गुड़ा गाँव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप नाग और जयश्री दोनों हज़ारी गुड़ा गाँव के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, बच्चे खदान में कैसे पहुँचे, क्या उन्हें कोई लाया था या वे खेलते-खेलते खदान में पहुँच गए, ऐसे कई सवालों की पुलिस जाँच कर रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतज़ार है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन