: कोरबा: आधी रात ठेला गुमठियों में लगी भीषण आग,आधा दर्जन से अधिक दुकान जलकर राख
कोरबा में दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा के मध्य टीपी नगर स्टेडियम मुख्य मार्ग पर रात लगभग 1:00 बजे हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक लगभग 9 ठेला-गुमटियां आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि दमकल वाहन के आने से पहले ही काफी दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।
सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम मुख्य मार्ग पर आगजनी की घटना की जानकारी राहगीरों ने 112 दमकल वाहन को दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें रोक पाना बड़ा मुश्किल था। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। घटना की सूचना पर नगर सेना विभाग के दमकल वाहन मौके पर जरूर पहुंचे लेकिन कई दुकानें तब तक आग की भेंट चढ़ चुकी थीं।
मोबाइल दुकान के संचालक ऋषि कुमार ने बताया कि सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। जब मौके पर पहुंचे तो उनके दुकान के लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान जलकर खाक हो चुके थे।
जिन ठेला-गुमटियों में आग की घटना हुई उनमें 3 पान सेंटर, 4 डेली नीड्स, एक होटल और एक गैराज शामिल हैं, जिसमें लगभग 5 से 6 लाख का नुकसान होना अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने ठंड से बचने के लिए गुमटी के आसपास आग लगाई थी, जिसके बाद हवा के चलते एक दुकान आग की चपेट में आ गई। फिर एक के बाद एक सभी दुकानें जल गईं। कहा जा रहा है कि दमकल वाहन समय से नहीं पहुंचते तो और भी दुकानें आग की चपेट में आ जातीं।
सीएसईबी चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां जांच कार्रवाई करते हुए आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन