: CGPSC Prelims Exam Details: प्रीलिम्स में 65 प्रतिशत से अधिक नंबर पर ही मेंस में एंट्री की संभावना, जानिए SC, ST, OBC और जनरल को लेकर कट ऑफ ?
CGPSC Prelims Exam cut off Details: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को होगी। इस बार 1.58 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ही मुख्य लिखित परीक्षा यानी मेंस के लिए अवसर मिल सकता है।
CGPSC Prelims Exam cut off Details: पिछली बार सामान्य वर्ग का कट ऑफ 68 प्रतिशत से अधिक था। पिछले वर्षों में भी 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले ही मेंस के लिए चयनित हुए थे। इस संबंध में विशेषज्ञ का कहना है कि पिछली बार कट ऑफ अन्य वर्षों की तुलना में अधिक था, लेकिन यह तय है कि सामान्य वर्ग के जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं, उनके मेंस के लिए अवसर बढ़ जाएंगे। CGPSC Prelims Exam cut off Details: पिछली बार एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक लाने पर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था। इसी तरह एसटी वर्ग का कट ऑफ 106 अंक से अधिक था। CGPSC Prelims Exam cut off Details: यानी 53 प्रतिशत अंकों के आधार पर उनका चयन मेंस के लिए हुआ था। ओबीसी वर्ग के लिए कट ऑफ 132 अंक यानी 66 प्रतिशत से अधिक रहा। गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। CGPSC Prelims Exam cut off Details: यह भर्ती 246 पदों पर होगी। इसके लिए 1.58 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह एक पद के लिए 642 दावेदार हैं। इस परीक्षा के लिए पीएससी की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस बार यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिलों में होगी। पिछली बार 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
सामान्य अध्ययन के अंकों से तय होगी मुख्य परीक्षा की राह
राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में दो भाग होते हैं। पेपर-1 सामान्य अध्ययन और पेपर-2 एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सी-सेट। सामान्य अध्ययन का पेपर 200 अंकों का होता है। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर 2- एप्टीट्यूड टेस्ट भी 200 अंकों का होता है। इसमें भी 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। लेकिन इसमें सिर्फ क्वालिफाई करना जरूरी है।
CGPSC Prelims Exam cut off Details: इसमें उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 33 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 23 प्रतिशत अंक लाने होंगे। मेरिट का निर्धारण अभ्यर्थियों द्वारा पेपर-1 सामान्य अध्ययन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।
CGPSC Prelims Exam cut off Details: मुख्य परीक्षा के लिए चयन इसी आधार पर होता है। इस बार मुख्य परीक्षा में 3690 अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। दरअसल, इस बार राज्य सेवा परीक्षा 246 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापित पदों से 15 गुना अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन