: Raipur Chemical Plant Fire: रायपुर में आग से केमिकल प्लांट धमाका, जानिए कितने लोग घायल ?
CG Raipur Chemical Plant Fire Blast Video Update | Raipur News: रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग इतनी भीषण थी कि 5 किलोमीटर दूर से आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।
CG Raipur Chemical Plant Fire Blast Video Update | Raipur News: आग के साथ ही तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। जिससे आसपास के लोग सहम गए। आग लगने से प्लांट पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे 2 मजदूर आग में झुलस गए। उनका इलाज चल रहा है। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। मजदूर ड्यूटी के लिए प्लांट आ रहे थे। इस दौरान वहां केमिकल से भरा टैंकर खाली किया जा रहा था। एक मजदूर पाइप के सहारे इसे ड्रम में डाल रहा था। इस दौरान वाल्व के पास अचानक आग लग गई। जो तेजी से पूरे पाइप में फैल गई। इससे मजदूर का पैर और चेहरे का कुछ हिस्सा जल गया। घायल को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं। देखते ही देखते आग पूरे प्लांट में फैल गई इस दौरान वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। प्लांट के अंदर आग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री में रखे अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल की वजह से आग की लपटें देखी गईं। CG Raipur Chemical Plant Fire Blast Video Update | Raipur News: दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। वहां मौजूद अन्य टैंकरों को आग से बचा लिया गया। लेकिन प्लांट का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग पड़ोसी कॉटन फैक्ट्री तक भी पहुंची इस घटना की सूचना मिलने पर तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत आसपास के इलाकों में मौजूद अन्य फैक्ट्रियों में आग को फैलने से रोकने के प्रयास शुरू किए। लेकिन बताया जा रहा है कि आग की लपटें पड़ोसी कॉटन फैक्ट्री तक पहुंच गई। जहां फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया है। फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया केमिकल प्लांट में हुए इस हादसे में फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, कुछ गाड़ियों में पानी भी भरा गया। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल विभाग के हवलदार रोशन ठाकुर और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन