Logo
Breaking News Exclusive
मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू

: खाकी पर बदनुमा दाग: काली कमाई की 'कलरफुल' दौलत गिन रहे ASI और आरक्षक, कैमरे में कैद हुआ टेबल के नीचे का कारनामा...

MP CG Times / Thu, Sep 2, 2021

महासमुंद। वैसे वर्दी आमजनों और समाज की सुरक्षा के लिए होती है. पुलिस अफसरों को उसकी आन बरकरार रखनी होती है, लेकिन कुछ अफसर वर्दी की आड़ में ऐसा काम कर देते हैं कि पूरे महकमे को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही एक वारदात को दो वर्दीवालों ने अंजाम दिया है, जिससे खाकी पर बदनुमा दाग लगा है. ASI और आरक्षक ने रिश्वत लेने की जुर्रत की है. दरअसल, सरायपाली थाने के भीतर से पुलिस का रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो सरायपाली थाने के भीतर का बताया जा रहा है, जिसे पीड़ित ने सरायपाली थाने के भीतर से बनाकर वायरल किया है. वायरल वीडियो में एक ASI और आरक्षक रूपये गिनते हुए कैद हुए हैं. वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस कर्मी का नाम एएसआई मुरलीधर भोई और आरक्षक हितेश साहू बताया जा रहा है. यह वीडियो 30 अगस्त का बताया जा रहा. शराब के प्रकरण में फंसे युवक के भाई से 10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, जिसपर 7 हजार का रिश्वत दिया गया था. जानकारी के अनुसार बाजार पारा थाना सरायपाली से 29 अगस्त को 80 लीटर देशी शराब के साथ 2 युवक धर्मराज कुम्हार और दुर्गेश मटारी को पकड़ा गया था. मामले में 30 अगस्त को आरोपी के भाई ललित मटारी को थाना बुलाया गया. उसे भी अंदर कर दिया गया. छोड़ने के एवज में 10 हजार की रकम मांगने का आरोप है, जिसपर ललित के भाई ने पुलिस को 7 हजार लाकर दिया, जिसके बाद उसे छोड़ा गया. इसी दौरान रिश्वत देने वालों ने पुलिस का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया. इधर पुलिस का वीडियो वायरल होने के बाद महासमुंद एसपी दिव्यांग पटेल ने तत्काल संज्ञान लिया है. वीडियो में दिख रहे एएसआई मुरलीधर भोई और आरक्षक हितेश साहू को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है. मामले की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. https://youtu.be/U_yQRfSPNJI  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन