: CG: रामभक्तों की सेवा करने छत्तीसगढ़ से अयोध्या रवाना हुई मेडिकल टीम; 45 दिन तक 50 डॉक्टर्स देंगे सेवाएं
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ हैं। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या में रहेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।
भक्तों का ध्यान रखेंगे सत्य साईं अस्पताल के स्टाफ
इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 500 साल बाद भगवान श्रीराम घर आ रहे हैं। यह इतनी शुभ घड़ी है कि हर कोई रामलला को देखने लालायित होगा।
लाखों की संख्या में लोग रोज अयोध्या पहुंचेंगे। खुशी की बात है कि सत्य साईं अस्पताल की टीम भी वहां पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम रामलला के भक्तों का भी ध्यान रखेगी।
'ननिहाल में खुशी का माहौल'
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भांजे के अपने घर में विराजमान होने की ननिहाल में जिस तरह की खुशी है, उसके शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है।
सत्य साईं हास्पिटल ने अयोध्या धाम में भक्तों की सेवा के लिए जो पहल की है वो अनुकरणीय है। रामलला की सेवा में उठाया गया आपका यह कदम स्तुत्य है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन