Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: छत्तीसगढ़ BJP में प्रत्याशी पर बवाल: पैराशूट कैंडिडेट के खिलाफ भाजपा कार्यालय में हंगामा, बोले- जमीनी कार्यकर्ता को मिले टिकट

Chhatisgarh BJP 2nd Candidate List: छत्तीसगढ़ बीजेपी में लगातार संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रायपुर के बीजेपी मुख्यालय में घुस गए। बड़े नेताओं से मिलने की जिद करते हुए हंगामा कर दिया। आरंग से आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें पैराशूट लैडिंग नहीं चाहिए।
आरंग से पैदल मार्च करते हुए पहुंचे कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, आरंग विधानसभा सीट से गुरु खुशवंत साहेब का नाम चर्चा में है, जिसके कारण कई कार्यकर्ता नाराज हैं। प्रदेश कार्यालय में मौजूद कुछ पदाधिकारियों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया।
कार्यालय में ही आरंग से आए कार्यकर्ता धरना देने बैठ गए।
कार्यालय में ही आरंग से आए कार्यकर्ता धरना देने बैठ गए।

जमीनी कार्यकर्ता को मिले टिकट

कार्यकर्ताओं ने कहा कि्र, हम किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं आए हैं। हम गुरु खुशवंत का सम्मान करते हैं। हमारा कहना है कि जिसे पार्टी में आए 15 दिन हुए हैं, ऐसे लोगों को बतौर विधायक प्रत्याशी दिखना सही नहीं है। कुछ जगह से हमको जानकारी मिली है कि आरंग से टिकट के लिए उनका नाम सामने आया है।

कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि, किसी को भी टिकट दे दें हम तो पूरी मेहनत करेंगे और कमल के फूल को जिताएंगे। हम चाहते हैं कि, जिन्होंने शिव डहरिया के खिलाफ मेहनत की ऐसे किसी जमीनी कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए। हमें पैराशूट लैंडिंग नहीं चाहिए।

पैदल मार्च करते हुए सभी प्रदेश कार्यालय में घुसे।
पैदल मार्च करते हुए सभी प्रदेश कार्यालय में घुसे।
 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि, हमें दुख हुआ, तकलीफ हुई, कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं में आक्रोश है। भाजपा के वो नेता-कार्यकर्ता, जिन्होंने लगातार संघर्ष किया, आरंग विधायक और सरकार में मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ खड़े रहे, ऐसे लोगों को ही टिकट मिलना चाहिए।

इन कार्यकर्ताओं ने किया गुरु खुशवंत का विरोध।
इन कार्यकर्ताओं ने किया गुरु खुशवंत का विरोध।
 

लगातार हो रहे संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ प्रदर्शन

बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट के बाद अब तक दूसरी लिस्ट जारी नहीं की है। सिर्फ कयासों और संभावित नाम को लेकर यह विवाद हो रहा है। कई नामों पर भाजपा के भीतर ही बवाल है।

बड़े नेताओं तक शिकायतें की गई हैं।​​ 2 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर अनुज शर्मा का भी विरोध हुआ था। रायपुर के धरसींवा में उनका पुतला जलाया गया।​​​​​

गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठकें भी ले रहे हैं।
गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठकें भी ले रहे हैं।
 

कौन है गुरु खुशवंत जिनका हो रहा विरोध सतनामी समाज के धार्मिक गुरु बालदास साहेब के बेटे हैं खुशवंत साहेब। पिता के साथ सामाजिक कामों में सक्रिय अब राजनीतिक मैदान में हैं।

अगस्त में ही भाजपा की सदस्यता ली है। इससे पहले साल 2013 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय बालदास भाजपा का समर्थन करते थे।

2018 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। बालदास कांग्रेस में तरजीह न मिलने से खफा थे, तो बेटे के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली।

अमित शाह के रायपुर दौरे के वक्त खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट चुनावों लड़ने की इच्छा जताई थी।

भाजपा ने 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों पर बैठक की थी।
भाजपा ने 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों पर बैठक की थी।
 

टिकट को लेकर मोदी-शाह से हो चुकी है चर्चा 1 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, डॉ रमन सिंह और नारायण चंदेल जैसे नेता शरीक हुए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे, तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई, उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया, उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई।

समाज में उनका कितना असर है, इसके बारे में भी बताया गया। क्यों वे जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन